डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। आगामी 30 अक्टूबर को डोईवाला में आयोजित होने वाली उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तैयार करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि यात्रा के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा 30 अक्टूबर को डोईवाला ब्लॉक परिसर से शुरू होगी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग केवल एक परिवार का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की जनता की भावनाओं से जुड़ा विषय है। बैठक में प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा, नीरज त्यागी, मनोज नौटियाल, इंद्रजीत सिंह, उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार, आरिफ अली, सरजीत सिंह, राहुल सैनी, राहुल मनवाल, भारत भूषण कौशल, देवराज सिंह सावन, सुनील बर्मन, प्रवीण सैनी, मोहित कपरुवाण, राहुल आर्य आदि रहे।












