डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर (जंगलचट्टी) पहुंचाया. वहीं रास्ते में फंसे 1100 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है.पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार, 27 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:39 बजे चीरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड की सूचना प्राप्त हुई. बताया गया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.सूचना मिलने के बाद मार्ग पर तैनात रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक बच्चे को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान यश, उम्र पांच वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना ने यात्रा मार्ग की संवेदनशीलता को एक बार फिर सामने ला दिया है. लगातार बारिश के बीच इस क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. प्रशासन एवं रेस्क्यू टीमें यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मौके पर तैनात हैं. केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में रविवार को मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया. घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू कर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की. जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, रेस्क्यू टीमों द्वारा अब तक करीब 1100 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि-यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू कार्य पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ किया जा रहा है. टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और शेष यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं.
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हैलीपैड के समीप शनिवार सुबह मलबा और पत्थर आने से मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया। गत रात हुई बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा और पत्थर रास्ते पर आ गए, जिससे केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह दूरभाष के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिली। इसके बाद केंद्र की ओर से डीडीएमए गुप्तकाशी के जेई को इसकी जानकारी दी गई। जेई ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल बारिश जारी है। मौसम सामान्य होने के बाद मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को फिलहाल सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया है। मार्ग सुचारु होने के बाद ही यात्रियों को आगे भेजा जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम और पैदल मार्ग की स्थिति को देखते हुए धैर्य बनाए रखें तथा प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करें। चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया। देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई जारी रही।रातभर चले रेस्क्यू अभियान में करीब पन्द्रह सौ यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। केदारनाथ पैदल मार्ग से मलवा हटाने का कार्य जारी है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां यात्रा को आंशिक रूप से रोका गया है। यात्रियों की आवाजाही स्थिति सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित किए जाने के बाद सुचारू की जाएगी। । .लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं.











