• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

स्वच्छता ही सेवा पर गोष्ठी, छात्रों ने रैली निकालकर जागरूकता जगाई

27/09/19
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
136
SHARES
170
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

जिला मुख्यालय गोपेश्वर मे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शपथ दिलााती डीएम स्वाति एस भदौरिया।
प्रकाश कपरूवाण
चमोली। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार व राज्य परियोजना प्रबन्धन ग्रुप, नमामि गंगे, उत्तराखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जिला गंगा समिति, चमोली द्वारा नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जीजीआईसी गोपेश्वर में गंगा स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने दीप प्रज्जवलित कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। स्कूली छात्राओं ने चित्रकला, नुक्कड नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भाषण प्रतियोगिता एवं रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ रखने, अपने आस पास सफाई रखने तथा पाॅलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ भी ली गई।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए हम सभी को अपनी आदतों में परिवर्तन लाना होगा। प्लास्टिक व पाॅलीथीन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए उन्होंने सभी को इनका इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करने पर जोर दिया। कहा कि पाॅलीथीन से जहां एक ओर पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है वही इससे हमारे स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड रहा है। उन्होंने सभी को अपने घर.परिवार व आसपास के लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करने तथा बाजार व दुकान से सामान के लिए कपडे के थैले का ही इस्तेमाल करने हेतु लोगों को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण व नदी नालों की साफ रखने में भी सभी योगदान करने की अपील की।
मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने कहा कि क्लाइमेट परिवर्तन का असर दिखने लगा है। अगर समय रहते हुए गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में प्रवाहित होने वाली गंदगी को रोका नही गया तो आने वाले समय में हमें और भी भयावह स्थिति का सामना करना पड सकता है। इसलिए हम सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रहकर अपने परिवेश में साफ.सफाई रखने तथा पाॅलीथीन के प्रयोग को पूरी तरह से बंद करना ही होगा। उन्होंने जैविक और अजैविक कूडे को भी अलग.अलग एकत्रित करने और इसके रिसाइकिल के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने स्वयं सेवी संगठनों, सिविल सोसाइटी, स्कूल, काॅलेज और हर व्यक्ति से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। कहा कि इस क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्वच्छता पर छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत भी किया। चित्रकला में कक्षा 6 से 8 वर्ग में लक्ष्मी ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय तथा शानियां ने तृतीय पुरस्कार जीता। कक्षा 9 व 10 वर्ग में आंकाक्षाए निर्मला व अंजली ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार जीता, जबकि कक्षा 11 व 12 में दक्षिता को प्रथम, ईश्ता को द्वितीय तथा कनुप्रिया ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इससे पूर्व छात्राओं ने गोपेश्वर नगर क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक राज्य परियोजना प्रबन्धन ग्रुप नमामि गंगे के संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीएस रावत, सीएचओ नरेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक नरेश कुमार हल्दयानी, बीईओ डीएल टम्टा, डीएसडब्लूओ सुरेन्द्र लाल, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, एसडीओ अमरेश कुमार, रेजंर आरती मैठाणी, कमल लाल भारती, गंगल सिंह राणा आदि सहित स्कूल की शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद थी।
इधर नगर पालिका जोशीमठ द्वारा भी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता रैली निकालकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
सीमांत नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा भी यहाॅ नगर मे ंिसंगल यूज प्लास्टिक मुक्त यात्रा के अंर्तगत जनजागरण रैली व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जनजागरूकता रैली बदरीनाथ तिरोह से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गाॅधी मैदान पंहुची। यहाॅ नगर पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र पवंार द्वारा समस्त विभागाध्यक्षों, छात्र-छात्राओ को संगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति तथा गंगा को साफ व स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। एसडीरएम अनिल चन्याल ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबधित किए जाने की जरूरत बताते हुए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम किए जाने का आवहान किया।
शपथ कार्यक्रम के उपंरात हस्ताक्षर अभियान एंव संगल यूज प्लास्टिक से मुक्त भारत/स्वच्छता से सबंधित पेंटिग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम मे नगर की सभी शिक्षण संस्थाओं व सभी विभागांे के अलावा पालिका सभासद व अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share54SendTweet34
Previous Post

आल वेदर रोड के लिए व्यापारियों ने दिया धरना

Next Post

प्रदेश में 17 हजार करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंगः मुख्यमंत्री

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या पर नहीं होगी पाबंदी

March 10, 2026
8
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

March 10, 2026
7
उत्तराखंड

राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी गैरसैंण मुख्यालय नहीं

March 10, 2026
3
उत्तराखंड

बीकेटीसी यात्रा सत्र 2026-27 को दृष्टिगत रखते हुए 121करोड़ से अधिक का अनुमानित बजट पारित

March 10, 2026
4
उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण एव कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

March 10, 2026
6
उत्तराखंड

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं लोककला की फोटो गैलरी का किया अवलोकन

March 10, 2026
9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या पर नहीं होगी पाबंदी

March 10, 2026

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

March 10, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.