• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कांग्रेस के घोषणा पत्र ने पूरी कर दी भाजपा को मुराद

03/04/19
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
57
SHARES
71
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

शंकर सिंह भाटिया
पिछले कई महीनों से चुनावी माहौल तैयार करते हुए भाजपा राष्ट्रवाद को अपना सबसे बड़े चुनावी मुद्दे के तौर पर स्थापित करने में जुटी हुई थी। इसमें उसे काफी हद तक सफलता भी मिल रही थी, इसके बाद भी राष्ट्रवाद उस मारक चुनावी हथियार की तरह मुद्दे के तौर पर नहीं उभर रहा था। कांग्रेस के घोषणा पत्र ने भाजपा के राष्ट्रवाद के मुद्दे को वह धार दे दी है, जिसकी भाजपा को दरकार थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में बाकी मुद्दों को दरकिनार कर भाजपा ने देशद्रोह (धारा 124ए) कानून को अपराध की श्रेणी से बाहर करने की घोषणा की है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने खास तौर पर कश्मीर तथा पूर्वोत्तर में सुरक्षा बलों को अधिकार देने वाले आफस्पा में संशोधन करने की बात अपने घोषणा पत्र में कहकर भाजपा की मुराद पूरी कर दी है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुत सारे लोक लुभावन मुद्दे भी हैं। जैसे गरीबी उन्मूलन के लिए करीब पांच करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये देने, शिक्षा पर बजट का छह प्रतिशत खर्च करने, रोजगार, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को भाजपा चर्चा से बाहर कर रही है। लेकिन कांग्रेस के घोषणा पत्र में दो ऐसे मुद्दों को भाजपा ने हाथों हाथ लिया है, जिससे कांग्रेस को राष्ट्र विरोधी कहने का मौका उसे मिल गया है। भाजपा नेता अरुण जेटली ने तो इसे तुरंत लपकते हुए कह डाला कि कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रभाव में है। घोषणा पत्र में इस तरह के प्रावधान उन्हीं के दबाव में लाए गए हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि कांग्रेस के इस घोषणा पत्र का एजेंडा माओवादियों और जेहादियों को खुली छूट देना है। देशद्रोह कानून को अपराध की श्रेणी से बाहर कर और आफस्पा में संशोधन कर कांग्रेस देश की आंतरिक तथा वाह्य सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करना चाहती है।
भाजपा शुरू से ही राष्ट्रवाद को अपनी चुनावी मुहिम का हथियार बनाने में जुटी हुई थी। सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले के बाद बालाकोट में एयर स्ट्राइक इस मुहिम में भाजपा को ताकत दे रहे हैं। भाजपा नेताओं की हर चुनावी सभा में इसका जिक्र जरूर होता है। भाजपा के प्रभाव को कम करने के लिए विपक्ष इसीलिए भाजपा पर इस तरह के आरोप भी लगा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम भाजपा नेता अपनी चुनावी सभाओं में इन मुद्दों के आलोक में राष्ट्रवाद के मुद्दे को भड़काने का कोई भी मौका नहीं चूक रहे हैं। अब कांग्रेस के घोषणा पत्र ने पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भाजपा की मुराद पूरी कर दी है। कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने के बाद जब ये दो बड़े मुद्दे भाजपा को मिले तो उसने लगे हाथ चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी। यह तय है कि राष्ट्रवाद भाजपा के चुनावी मुद्दों को लीड करेगा। इसके लिए सभी प्रमुख नेताओं मंत्रियों को किस तरह रणनीति से विपक्ष पर अटैक करना है, इसके तैयारी कर ली गई है। रक्षा मंत्री निर्मली सीतारमण को इस मोर्चे पर खास तौर से लगाया गया है।
उत्त्तराखंड जैसे सैन्य बहुत और सीमांत राज्य में जहां राष्ट्रवाद हमेशा फोकस में रहता है, यह मुद्दा कारगर हथियार के रूप में काम करेगा। उत्तराखंड में राष्ट्रवाद के मुद्दे को भुनाने का भाजपा के पास इससे बेहतर मौका नहीं आएगा। इसलिए भाजपा इस मौके पर चैका लगाने से नहीं चूकना चाहती है। हालांकि यह मुद्दा उत्तराखंड में पहले से ही सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभर रहा था, लेकिन कांग्रेस के घोषणापत्र ने इसे पूरी तरह से छा जाने की हालात तक पहुंचा दिया है। कांग्रेस को इससे बचने के लिए काउंटर ढूंढना होगा, जो फिलहाल उसके पास है नहीं। उत्तराखंड में 5-0 का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा के सामने अब तक कुछ किंतु-परंतु थे। कांग्रेस कुछ सीटों पर उसे अच्छी चुनौती देती हुई दिखाई दे रही थी। कांग्रेस के घोषणापत्र ने कांग्रेस के हाथ से बहुत कुछ छीन लिया है। भाजपा इसे भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

Share23SendTweet14
Previous Post

ईमानदारी से काम करने वाले प्रताड़ित होते हैं भाजपा मेंः मनीष खंडूड़ी

Next Post

अब उर्गम घाटी के लोगों ने किया चुनाव वहिष्कार का ऐलान

Related Posts

उत्तराखंड

बशीर बद्र : उर्दू अदब का चमकता सितारा बुझ गया

May 29, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: रक्तवीरों ने रक्तदान कर बचाई 03 मरीजों की जान

May 29, 2026
24
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं

May 29, 2026
9
उत्तराखंड

राम तेरी गंगा हो गयी बहुत ही मैली

May 29, 2026
24
उत्तराखंड

डोईवाला: बीएलए-2 के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

May 29, 2026
26
उत्तराखंड

डोईवाला: रेशम माजरी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग

May 29, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67688 shares
    Share 27075 Tweet 16922
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45779 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38057 shares
    Share 15223 Tweet 9514
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37446 shares
    Share 14978 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37331 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

बशीर बद्र : उर्दू अदब का चमकता सितारा बुझ गया

May 29, 2026

डोईवाला: रक्तवीरों ने रक्तदान कर बचाई 03 मरीजों की जान

May 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.