हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
थराली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ.जीतराम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं शनिवार को थराली के उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करतें हुए तत्काल निकरण की मांग की हैं।
एसडीएम रावत को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में थराली,चेपड़ो आदि क्षेत्रों में आई दैवी के आपदा एक वर्ष बाद भी सुरक्षा दीवारों और क्षतिग्रस्त मार्गो का निर्माण नही हो पाया हैं और पुनः बरसात का सीजन आ गया हैं जिससे पीड़ितों के सामने संकट खड़ा हो गया हैं। उन्होंने पिंडर घाटी क्षेत्र के पिंडर नदी में अवैध खनन के साथ ही थराली में पिंडर नदी के ऊपर बने पुल एवं सूनगाड गदेरे में तेज रफ्तार उपखनिज को लेकर चलने वाले डंपरों से पुलों को खतरा उत्पन्न होने, आपदा पीड़ितों को मुआवजा वितरण में भेदभाव किए जाने की जांच किए जाने, वास्तविक पीड़ितों को तत्काल मुवावजा वितरण किए जाने सहित तमाम मुद्दों को उठाया गया हैं। इसके साथ ही ज्ञापन में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुनः निर्माण के कार्यों में तेजी लाएं जाने की मांग की हैं। ज्ञापन सौंपने के मौके पर पूर्व विधायक के साथ थराली पंचायत अध्यक्ष थराली सुनीता रावत ,व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत,अब्बल गुसाईं,आशु रावत,हीर सिंह चिनवान, ललित सिंह रावत, प्रमोद बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, संदीप रावत, मुकेश देवराड़ी आदि मौजूद थे।










