कमल बिष्ट।
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के पांचवे दिन नगर के विभिन्न जगहों पर सड़क के किनारे 10 सब्जी, जूस बेचने वाले सहित अन्य लोगों को धूप व वर्षा से बचाव के लिये शेल्टर वितरित किये गये।
पटेल मार्ग कोटद्वार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने किया। उन्होने कहा कि रोटरी क्लब आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की सहायता के लिए हमेशा अग्रणी रहता है। इसी क्रम में रोटरी स्वर्ण जयन्ती सप्ताह के अंतर्गत सड़क किनारे आर्थिक रुप से कमजोर मोची व सब्जी, जूस का कार्य करने वाले लोग दिन भर कड़ी धूप व वर्षा में अपना काम करते हैं। इसी भावना के तहत 10 सड़क के किनारे कार्य करने वालों को बड़े छाते बाँटे गये ताकि वे धूप व वर्षा से बचाव करके अपना कार्य करते रहे सकेंगे। इस मौके पर सुविधा के लाभार्थी आशीष सैनी, दीपक, दयाराम, निरंजन आदि मौजूद थे।
आयोजित कार्यक्रम का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रो० ऋषि ऐरन, सचिव रो० विजय कुमार, उपाध्यक्ष रो० डी.पी. सिंह, रो० अनीत चावला, रो० मनीष अग्रवाल, रो० विजय कुमार माहेश्वरी, रो० गोपाल बंसल, रो० अशोक अग्रवाल, रो० बीना रावत, रो० राजेश गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे।










