• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कोरोना संक्रमणः सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गए हैं हालात?

09/05/21
in उत्तराखंड, देहरादून, हेल्थ
Reading Time: 1min read
347
SHARES
434
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

शंकर सिंह भाटिया
कोरोना की दूसरी लहर में क्या उत्तराखंड संक्रमण के पीक पर पहुंच गया है? राज्य में शासन-प्रशासन, चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई हैं? यही वजह है कि राज्य सरकार मदद के लिए अब सेना की तरफ देख रही है? मुख्यमंत्री को अपील करनी पड़ रही है कि लोग प्लाज्मा डोनेट करें और पांच साल पहले तक सेवानिवृत्त हुए चिकित्सा कर्मी सेवा के लिए जिले स्तर पर आगे आएं। उत्तराखंड के लिए रेलवे सेवाएं लगभग ठप हो गई हैं, एक दिन पहले उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड से आने वाली बस सेवा बंद कर दी है। उत्तराखंड के लिए अभी सिर्फ हिमाचल प्रदेश से बस सेवा संचालित हो रही है, जो कभी भी बंद हो सकती है।

यदि उत्तराखंड के परिप्रेक्ष में देखें तो कोरोना की पहली लहर शहरों तक थी। गांवों में इक्का-दुक्का मामले आ रहे थे। जो शहर से गांव आए, उन्हीं में से कुछ लोग संक्रमित हुए थे। आइसोलेट कर उनकी चेन तोड़ दी गई, तो गांवों में कोरोना की पहली लहर कोई खास प्रभाव नहीं दिखा सकी। लेकिन दूसरी लहर का समग्र प्रभाव गांव की तरफ दिखता है। समस्या यह है कि गांव की तरफ किसी का ध्यान नहीं हैं। गांव में चिकित्सा व्यवस्था का ढांचा पूरी तरह चरमराया हुआ है। इसलिए न उनकी जांच हो पा रही है और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं उन तक पहुंच पा रही हैं। ग्रामीणों के जांच केंद्रों तक पहुंचने का कोई रास्ता ही नहीं है।

गांव के गांव वाइरल फीबर में जकड़ गए हैं। यह वाइरल फीबर है या फिर कोरोना, उनकी जांच करने की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव में स्वास्थ्य विभाग का कोई ढांचा नहीं है, इसलिए वहां जांच नहीं हो पा रही है, कुछ जिलाधिकारी हैं, जिन्होंने मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाकर गांवों में जाकर जांच करने को कहा है, लेकिन अभी तक इसके रिजल्ट नहीं आए हैं। गांव वाले जांच केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, प्रशासन गांव तक नहीं पहुंच रहा है। रुद्रप्रयाग के मणिगुह गांव में दूसरी लहर के प्रारंभिक दिनों में ही 31 पाजिटिव मिले थे। पौड़ी, पिथौरागढ़ समेत तमाम पर्वतीय जिलों में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। अब यदि पर्वतीय जिलों में प्रति दिन पांच सौ तक पाजिटिव आ रहे हैं तो वह शहर से निकटवर्ती गांवों के हैं, दूर दराज के गांवों तक तो कोई पहुंच ही नहीं पाया है। सरकार को इसकी जानकारी है, इसलिए सेना को बुलाने की बात हो रही है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सेना की मदद के लिए बात की है। सत्ता के गलियारों से खबर आ रही है कि कुमाउं रेजिमेंट तथा गढ़वाल राइफल्स से कोरोना से लड़ने के लिए मदद मांगी गई है। सेना से मदद मांगने की वजह क्या है? क्या व्यवस्थाएं सरकार के हाथ से निकल गई हैं? सेना की मदद तो ऐसे ही संकट के समय ली जाती है। मुख्यमंत्री की कल ही एक अपील प्रकाशित हुई है, जिसमें उन्होंने स्वस्थ विभाग से पिछले पांच सालों के अंदर सेवानिवृत्त हुए डाक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ से संकट की इस घड़ी में आगे आकर सहयोग की अपील की है।

पहली लहर के दौरान कुछ व्यवस्थाएं दिखाई दे रही थी। जैसे राज्य के बाहर या एक जिले से दूसरे जिले में जाने वालों की भी यदि कोरोना जांच हुई तो उन्हें आइसोलेट किया जा रहा था। किसी के भी दूसरी जगहों से घर आने पर उसे घर में आइसोलेट किया जा रहा था। उसके घर पर पोस्टर लगा दिया जा रहा था। इस बार हालत क्या हैं? पिथौरागढ़ में यात्रियों की जांच के दौरान सैंपल लिए जा रहे हैं, इन लोगों को कहीं भी जाने के लिए छोड़ दिया जा रहा है। नौवें-दसवें दिन उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आ रही है। इन नौ-दस दिनों में वह व्यक्ति कितने लोगों से मिला होगा? यदि उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है तो इस बीच उसने कितने लोगों को संक्रमित किया होगा? इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन है? पुलिस प्रशासन, गांव का प्रधान दूसरी जगहों से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रख रहे थे, अब ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है, क्यों?

कोरोना के अनियंत्रित प्रसार के लिए सिर्फ कोरोना की दूसरी लहर जिम्मेदार है? कुंभ जिम्मेदार हैं? उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव जिम्मेदार हैं या यह सारी अव्यवस्थाएं जिम्मेदार हैं? राज्य में वर्तमान संक्रमण प्रति दिन दस हजार के करीब पहुंच गया है। यूपी 35-40 हजार से 26-27 हजार प्रति दिन तक आ गया है, दिल्ली, 25-26 हजार से 16-17 हजार तक संक्रमण के मामले में गिर गया है, उत्तराखंड कम होने के बजाय बढ़ क्यों रहा है? इसीलिए हिमाचल छोड़कर सारे राज्यों ने उत्तराखंड से आवागमन रोक दिया है? हिमाचल भी बहुत जल्दी ऐसा ही करने वाला है, क्योंकि वहां अभी संक्रमण का स्तर प्रति दिन दो-तीन हजार से नीचे है। यदि ग्रामीण क्षेत्रों तक जांच पहुंच गई तो उत्तराखंड के हालात कहां जाकर ठहरेंगे? उत्तराखंड को इस संकट से कौन बचाएगा?

Share139SendTweet87
Previous Post

चुनौतीपूर्ण समय, जनता तक सही सूचना पहुंचाएंः रणवीर चाौहान

Next Post

नहीं रहे दुधबोली के संपादक, कुमाऊंनी साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: सड़कों पर दौड़ रहे अवैध खनन से भरे वाहन, निगरानी पर उठे सवाल

October 5, 2026
17
उत्तराखंड

डोईवाला: सेवा ज्योति यात्रा की सफलता को भाजपा ने कसी कमर

October 5, 2026
28
उत्तराखंड

ज्योत्स्ना जोशी की दो पुस्तकों ‘दादी का रेडियो’ (संस्मरण) और ‘ठहरे किनारे’ (काव्य संग्रह) का लोकार्पण

October 5, 2026
15
उत्तराखंड

डॉ. मनोज कुमार पंत ने निदेशक, अर्थ एवं संख्या के रूप में संभाला कार्यभार

October 5, 2026
15
उत्तराखंड

बासमती पर ‘सुसवा’ ने लगाया ग्रहण विदेशों में भी हैं इसके खुशबू के दीवाने

October 5, 2026
9
उत्तराखंड

उत्तराखंड के कैंची धाम ने तोड़ दिए सारे रिकार्ड, हर धर्म का रिकार्ड टूटा

October 5, 2026
9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: सड़कों पर दौड़ रहे अवैध खनन से भरे वाहन, निगरानी पर उठे सवाल

October 5, 2026

डोईवाला: सेवा ज्योति यात्रा की सफलता को भाजपा ने कसी कमर

October 5, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.