हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखंड मुख्यालय देवाल में करीब 18 करोड़ 39 लाख रूपयों की लागत से बनेगा बहुमंजिला पार्किंग स्थल
,इस पार्किंग के बनने के बाद देवाल में पार्किंग की एक बड़ी समस्या से निजात पाया जा सकता हैं।
पिछले लंबे समय से देवाल बाजार में लगने वाले जाम, वाहनों को खड़ा करने के लिए बेहतरीन पार्किंग सुविधा नही होने के कारण वाहन चालकों,वहान स्वामियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। क्षेत्र जनता एक अरसे से देवाल में बेहतरीन पार्किंग निर्माण की मांग सरकार से करते आ रही हैं, जनता की प्रबल मांग के चलते शासन की हरी झंडी के बाद परियोजना प्रबंधक उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम (ब्रिडकुल) ने देवाल बाजार के लिए एक बहुमंजिली पार्किंग निर्माण के लिए 18 करोड़ 39 लाख 58 हजार का डीपीआर तैयार किया हैं। जिसे विगत माह चमोली के अपर जिलाधिकारी एवं सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण चमोली विवेक प्रकाश ने संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण देहरादून को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेज दिया हैं। तैयार डीपीआर को स्वीकृति मिलने एवं बहुमंजिला पार्किंग निर्माण हो जाने के बाद देवाल की पार्किंग की एक बड़ी समस्या ना निराकरण होना संभव माना जा रहा हैं।
———
विकासखंड मुख्यालय देवाल में पार्किंग की एक बड़ी समस्या बनी हुई हैं। उनके प्रयास से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समस्या के निराकरण के लिए देवाल में पार्किंग निर्माण को मुख्यमंत्री की घोषणाओं में सम्मिलित किया था । मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 187/2025 विकासखंड मुख्यालय देवाल के बाजार के पास बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए शासन ने ब्रिडकुल को विस्तृत डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए थें। डीपीआर के तैयार होने और राजधानी पहुंचने के बाद अब इस डीपीआर को स्वीकृति करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही देवाल में पार्किंग अस्तित्व में आएगा।
भूपाल राम टम्टा
विधायक थराली














