डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला चौक के समीप ऋषिकेश रोड पर स्थित आर.के. ज्वैलर्स के नए शोरूम का शुक्रवार को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के स्वामी राकेश गुप्ता को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नए प्रतिष्ठानों की स्थापना से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। इससे स्थानीय बाजार मजबूत होने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलती है। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपनी मेहनत और उद्यमशीलता से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ रोजगार के अवसर सृजित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, गगन नारंग, प्रतीक अरोड़ा, कैलाश मित्तल, संपूर्णानंद थपलियाल और राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।














