हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखंड देवाल स्कूली बच्चों एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली
।
विकासखंड मुख्यालय देवाल में राजकीय इंटर कालेज देवाल,कन्या हाईस्कूल देवाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय,शिशु मंदिर व विद्या मंदिर, गुरुवार रामराय व हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता देवाल टैक्सी स्टैंड में एकत्रित हुए जहां से थराली विधायक भूपाल राम टम्टा,देवाल प्रमुख तेजपाल रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा के नेतृत्व में हाथों में तिरंगा झंडा लेकर ढोल, नगाड़ों एवं अन्य खाद्य यंत्रों के साथ रैली निकाली जो अर्पण मार्केट,मुख्य बाजार, एसबीआई बाजार होते हुए बाजार के अंतिम छोर तक गई,इस दौरान रैली में भाग लेने वाले छात्र, छात्राएं व अन्य लोग भारत माता की जय, वन्दे मातरम एवं अन्य देश भक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थें। इस मौके पर
थराली विधायक भूपालराम टम्टा और देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने इस आयोजन में सम्मिलित छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्ग निर्देशन में पूरे राज्य में तिरंगा झंडा रैली निकाली जा रही हैं,इस मौके पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित विकासपरक योजनाओं की भी जानकारी दी।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, देवाल की पूर्व प्रमुख नंदा देवी,वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र बिष्ट, लखन रावत, गणेश मिश्रा, गोविंद सोनी, मोहन बिष्ट,युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनायक मिश्रा, सुबोध फर्स्वाण, जीतेंद्र बिष्ट, किसान मोर्चा अध्यक्ष धिरेंद्र बिष्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूरज खत्री आदि ने रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया।











