हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल। थराली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन देवाल कौथिग सहित तीन और मेलों को राजकीय मेला घोषित कर
दिया गया हैं। मेलों को राजकीय घोषित किए जाने पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। जबकि देवाल क्षेत्र के लोगों ने मेलों के राजकीय मेला घोषित करने पर थराली विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।
थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने बताया कि प्राचीन देवाल कौथिग के अलावा देवाल विकासखंड के अंतर्गत पूर्व विधायक स्व. शेर सिंह दानू स्मृति मेला लोहाजंग एवं विकासखंड नंदानगर के अंतर्गत बेरासकुंड़ मेले को राजकीय मेला घोषित कर दिया गया हैं। तीन और मेलों को राजकीय मेला घोषित किए जाने पर विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया हैं।
——-
देवाल कौथिग एवं लोहाजंग मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने पर विकासखंड कार्यालय देवाल में एक आभार कार्यक्रम आयोजित किया ।इस मौके पर विधायक का माल्यार्पण कर देवाल ब्लाक के दो मेलों को राजकीय मेला घोषित किए जाने पर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही एक साथ दो मेलों को राजकीय मेला घोषित किया जाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।इस मौके पर देवाल ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत , देवाल कौथिग मेला समिति के अध्यक्ष लखन रावत, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा,युवा मोर्चा अध्यक्ष विनायक मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष धिरेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, गणेश मिश्रा, पूर्व प्रमुख नंदा देवी, आदि ने विचार व्यक्त किए।











