डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज, डोईवाला में एमएससी और एमकॉम की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं को परास्नातक की पढ़ाई के लिए देहरादून और ऋषिकेश जाना पड़ता है। डोईवाला महाविद्यालय में एमएससी और एमकॉम की कक्षाएं शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रत्येक विषय को पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित डंगवाल, अभिनव गोपाल राणा, अंशुल कृषाली आदि मौजूद रहे।











