डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। बैंक ऑफ बड़ौदा की डोईवाला शाखा की ओर से मारखम ग्रांट के ग्राम बुल्लावाला में वित्तीय समावेशन शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बैंक खातों की री-केवाईसी कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक, देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक हर्ष कुमार गौतम ने कहा कि वित्तीय समावेशन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने में मदद मिलती है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि री-केवाईसी बैंक खाते की जानकारी अद्यतन रखने के लिए जरूरी है। लोगों को समय पर यह प्रक्रिया पूरी कर बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेना चाहिए। मौके पर प्रधान परमिंदर सिंह, ईशा नौटियाल, शैलेंद्र उनियाल, मोहन शिलाची, अजय रागड़, मनोज कुमार आदि थे।














