*डोईवाला: निर्जला एकादशी पर जगह-जगह सक्सेना)। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर डोईवाला नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा मीठे जल और शरबत की छबीलें लगाकर राहगीरों की सेवा की गई। नगर की मिल रोड, रेलवे रोड, देहरादून रोड, मिस्सरवाला, प्रेमनगर बाजार, भानियावाला, माजरी और रानीपोखरी समेत कई स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को मीठा जल, शरबत और ठंडे पेय पदार्थ वितरित किए गए। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छबीलों पर दिनभर राहगीरों की आवाजाही लगी रही और लोगों ने सेवा भाव से जल वितरण कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक एवं श्रद्धामय वातावरण देखने को मिला। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी को वर्ष की सभी एकादशियों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत एवं दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। समाजसेवी रेखा चौहान एवं नीलांशु चौहान ने बताया कि निर्जला एकादशी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह पर्व हमें संयम, सेवा, श्रद्धा और आस्था का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और परोपकार की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।











