हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। संशोधित प्रवेश प्रक्रिया के तहत 30 जून तक पंजीकरण किया जा सकता हैं।
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के प्रार्चाय सेराज मोहम्मद ने बताया नये श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल के नऐ आदेश के अनुसार इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थी अब बीए एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर का 30 जून तक पंजीकरण कराया जा सकता हैं। निर्धन वर्ग के मेधावी छात्र छात्राओं हेतु आर्थिक सहयोग हेतु इस सत्र में जनसहयोग से विशेष पहल नामक योजना भी प्रारंभ की गई है। बताया कि विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 मई से शुरू हो गए हैं।स्नातक के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 50 रुपये है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी स्नातक पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।











