डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर मिष्ठान वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। रविवार को देहरादून रोड स्थित मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर में नगर के प्रबुद्ध लोगों ने सामूहिक रूप से जलाभिषेक कर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं कीं। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामेश वासन, भारत भारती के नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल, प्रीतम सिंह, बॉबी शर्मा, अमित गोयल, सुबोध जिंदल, कैलाश मित्तल, आनंद गुप्ता आदि रहे।











