डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से 114 पव्वे और 11 हॉफ अंग्रेजी शराब तथा एक आरोपी के कब्जे से 52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लूंठी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी ऋषभ दुबे (23) निवासी दिल्ली हाल निवासी मिड्डावाला, रानीपोखरी के कब्जे से 52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब और एक स्कूटी, पदम बहादुर थापा (28) निवासी बालावाला, देहरादून के कब्जे से 52 पव्वे अंग्रेजी शराब व योगेश सरोज (54) निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश हाल निवासी कुआंवाला के कब्जे से 62 पव्वे अंग्रेजी शराब तथा कामेन्द्र कुमार (25) निवासी बिजनौर के कब्जे से 11 हॉफ अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।











