हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। कर्णप्रयाग नगर पालिका के अध्यक्ष गणेश शाह ने थराली में एक पत्रकार वार्ता कर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक मंशा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वे थराली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. और पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी भी रखेंगे।
गणेश शाह ने कहा कि उनके माता-पिता पूर्व में थराली विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आज भी क्षेत्र की जनता याद करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पारदर्शिता और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है तथा लगातार विकास कार्यों को गति देने का काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि वें पिछले छह माह से थराली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें जनता का अपर स्नेह और समर्थन मिल रहा है।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव वें अपनी दावेदारी अवश्य पेश करेंगे, लेकिन अंतिम निर्णय भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी, वे पूरी निष्ठा के साथ उसके पक्ष में काम करेंगे और पार्टी का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि रहेगा। कहां कि गत दिनों उन्होंने पुलिस महानिदेशक से देहरादून में भेट कर थराली,देवाल एवं नारायणबगड़ की मध्यस्थली कुलसारी में पुलिस चौकी की स्थापना की मांग करते हुए डीजीपी को एक पत्र सौंपा था जिस पर डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक चमोली को कुलसारी में पुलिस चौकी खोलने का परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, कहा कि कुलसारी में जहां पालीटेक्निक कालेज स्थापित हैं, वही यहां पर जिला उप चिकित्सालय की स्थापना की कवायद चल रही हैं,यही पर मीनी स्टेडियम के साथ ही हैलिपैड बनाया गया हैं,कुलसारी के आसपास तीन दर्जन से अधिक गांवों स्थापित हैं ऐसे में यहां पर पुलिस चौकी की स्थापना आवश्यक हैं।











