हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। चमोली जिले के कर्णप्रयाग एवं नगरासू निहंग सिंखो के द्वारा किए गए उपद्रव के बाद चमोली, पुलिस, प्रशासन सर्तक हों गया है, सतर्कता के तहत थराली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुमाऊं एवं गढ़वाल के मध्य स्थलीय ग्वालदम में स्थानीय पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई
हैं।
विगत दिनों चमोली जिले के कर्णप्रयाग व नगरासू में निहंग सिंखो के द्वारा की गई तलवार बाजी के बाद चमोली पुलिस, प्रशासन ने अतरिक्त सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है,इसी के इसी के तहत कुमाऊं एवं गढ़वाल की मध्यस्थली ग्वालदम में पुलिस ने जिला पुलिस के साथ आइटीबीपी की एक प्लेटफार्म तैनात कर दी है, उत्तराखंड पुलिस के यहां पर 15 से 20 जवान एवं आईटीबीपी के करीब 25 जवान तैनात किए गए हैं, रविवार को थराली थाना अध्यक्ष विनोद चौरसिया ने पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों के साथ ब्रिफिंग करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिया, थराली थाना अध्यक्ष चौरसिया ने बताया कि ग्वालदम बॉर्डर पर पुलिस एवं आईटीबी के जवानों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। दरसअल चंपावत जिलें में स्थित रीठा साहिब गुरुद्वारा एवं ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता से बढ़ी संख्या में निहंग सिखों के साथ ही अन्य सिंख दर्शनों के लिए हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा आते जाते रहते हैं, जिससे ग्वालदम को। भी पुलिस, प्रशासन अति संवेदनशील मान कर चल रहा हैं।











