• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

अच्छे लोगों का आगे आना जरूरी: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र

11/01/20
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
89
SHARES
111
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

नौजवान भारत की ताकत हैं, भारत करेगा दुनिया का मार्गदर्शन
स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती के अवसर पर ओएनजीसी आडिटाॅरियम में उत्तराखण्ड यंग लीडर्स कान्क्लेव का आयोजन
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि अच्छे लोगों को समाज व राजनीति में आगे आना चाहिए। सज्जन शक्ति को जाग्रत किए जाने की जरूरत है। राजनीतिक इच्छा शक्ति जब सोच के साथ जुड़ जाती है तो समाज व देश हित में निर्णय होते हैं। परंतु इसके लिए बहुत जरूरी है कि अच्छे लोग आग आएं। मुख्यमंत्री ओएनजीसी आडिटाॅरियम में आयोजित उत्तराखण्ड यंग लीडर्स कान्क्लेव में सम्बोधित कर रहे थे।
स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 90 से अधिक संस्थाओं से आए छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें शोधार्थी बनाना होगा। स्वयं के अंदर झांकना चाहिए। सब कुछ हमारे भीतर ही है। स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया को भारतीय दर्शन से अवगत कराया। हमें अपनी इस महान परम्परा व पूर्वजों पर गर्व करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत नौजवानों का देश है। नौजवान भारत की ताकत हैं। जहां दुनिया के देश बूढ़े हो रहे है जबकि हमारे यहां सबसे अधिक नौजवान हैं। आने वाले समय में भारत दुनिया का मार्गदर्शन करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबंधन हमें हनुमान जी से सीखना चाहिए। वे अपने हर काम में सफल रहते थे। वे हर काम को राम का काम मान कर करते थे। और जब तक काम हो नहीं जाता विश्राम नहीं करते थे। स्वामी विवेकानंद जी ने भी हमें उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक न रूको का मंत्र दिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निराशा का भाव नहीं आना चाहिए। काम तो आशा के संचार से ही हो सकता है। आज शिक्षा है परंतु संस्कार नहीं हैं। महिलाओं से दुराचार के मामलों में 90 प्रतिशत से अधिक परिचित होते हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि सुधार की पहल स्वयं से व परिवार से करेंगे। गलत का प्रतिकार करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक का जो आह्वान किया है उसमें युवाओं को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। देहरादून में प्लास्टिक कचरा 75 प्रतिशत कम हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम हमारी परम्परा व संस्कृति रही है। भारत ने समय-समय पर दुनिया भर से पीड़ित सम्प्रदायों को शरण दी है। सीएए में भी पीड़ितों को नागरिकता देने की बात कही गई है। इसका विरोध कुछ लोगों द्वारा निराधार ही किया जा रहा है।
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि इस उत्तराखण्ड यंग लीडर्स कान्क्लेव में युवाओं से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। उत्तराखण्ड प्रगति के पथ पर कैसे और अग्रसर हो सकता है, इस पर मंथन किया जायेगा। कान्क्लेव में युवाओं के सुझाव भी लिये जायेंगे। देश एवं राज्य के विकास के लिए युवाओं को सही दिशा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल 10 माह में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया है। देश में किसी भी राज्य में सबसे ईमानदारी एवं अच्छा कार्य हो रहा है, तो उसमें सबसे ऊपर हमारे मुख्यमंत्री जी का नाम है। यदि मुखिया की साख ठीक है, तो परिवार ठीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री जी के कार्यों की सराहना की है।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति कुलपति डाॅ. चिन्मय पाण्ड्या ने कहा कि उत्कृष्ट उत्तराखण्ड के संकल्प को लेकर किये जा रहे इस कान्क्लेव से युवाओं को अपने विचारों की अभिव्यक्ति का पूरा मौका मिलेगा। कोई भी देश एवं राज्य तभी उत्कृष्ट हो सकता है, जब हम दूसरों के प्रति सम्मान का भाव रखेंगे। युवाओं का देश के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी है। जैसा व्यवहार हम स्वयं के प्रति चाहते हैं, वैसा ही व्यवहार हमें अन्य लोगों के प्रति करना होगा। सांस्कारिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज हमें स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा दिये गये संस्कारों को आगे बढ़ाने की जरूरत हैं भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का दुनियाभर में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया।
इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजान दास, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रावत, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आनन्द वर्द्धन, डीजीपी श्री अनिल कुमार रतूड़ी, पलायन आयोग के उपाध्यक्ष श्री एस.एस. नेगी, सचिव श्री दिलीप जावलकर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।

Share36SendTweet22
Previous Post

दून में आयोजित किए जाएं नेशनल गेम के फुटबॉल मैच

Next Post

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का गैरसैंण में धरना-प्रदर्शन जारी

Related Posts

उत्तराखंड

देवाल में आयोजित 3 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन 204 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया

July 9, 2026
3
उत्तराखंड

9 सूत्रीय मांगों को लेकर, तहसील मुख्यालय थराली में आशा कार्यकत्रियों ने लूस निकाला

July 9, 2026
6
उत्तराखंड

एनटीपीसी की 520 मेगावाट तपोवन विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना में सफल ब्रेकथ्रू

July 9, 2026
2
उत्तराखंड

दान चढ़ावे की शिकायत पर उत्तराखण्ड शासन ने मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया

July 9, 2026
2
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मानसून का कहर भारी बारिश के कारण बंद हुई सड़कें

July 9, 2026
2
उत्तराखंड

नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल

July 9, 2026
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67712 shares
    Share 27085 Tweet 16928
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45785 shares
    Share 18314 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38066 shares
    Share 15226 Tweet 9517
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37452 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

देवाल में आयोजित 3 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन 204 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया

July 9, 2026

9 सूत्रीय मांगों को लेकर, तहसील मुख्यालय थराली में आशा कार्यकत्रियों ने लूस निकाला

July 9, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.