• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

भव्य गणपति महोत्सव और जीरो वेस्ट

17/09/21
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
144
SHARES
180
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

सिद्धार्थ पैराडाइज के निवासियों ने कायम की मिसाल
गणपति भी बनाए, सामूहिक भोज भी हुआ, लेकिन कचरा बिल्कुल नहीं
देहरादून। आमतौर में हमारे उत्सव या पर्व खर्चीले होने के साथ ही बहुत ज्यादा वेस्ट पैदा करने वाले भी साबित होते हैं। किसी भी उत्सव को मनाने में भारी मात्रा में पैदा हुए कचरे को ठिकाने लगाना एक बड़ी समस्या होती है। गणपति महोत्सव का ही उदाहरण लें तो गणपति की मूर्ति, पूजा सामग्री और भोज के बाद भारी मात्रा में कचरा पैदा होता है। देहरादून के पंडितवाड़ी स्थित सिद्धार्थ पैराडाइज अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने इस बार गणपति महोत्सव ऐसे तरीके से मनाया कि जब महोत्सव समाप्त हुआ तो कचरे के नाम पर कुछ भी नहीं था।

इस अपार्टमेंट के लोगों ने 5 दिन का गणपति महोत्सव आयोजित किया। सबसे पहले तो यह तय किया गया कि महोत्सव पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल होगा। इसमें पहली समस्या गणपति प्रतिमा को लेकर सामने आई। तय किया गया कि प्रतिमा केवल मिट्टी और अन्य घुलनशील पदार्थों से बनाई जाएगी और इसे अपार्टमेंट परिसर में ही विसर्जित किया जाएगा।

महोत्सव संपन्न होने के बाद प्रतिमा को एक पानी के टंकी में विसर्जित किया गया। जब प्रतिमा पानी में घुल गई तो इस पानी से पार्क की सिंचाई की गई। प्रसाद वितरण के लिए पत्ते के कटोरे का उपयोग किये गये, जिन्हें बाद में गीले कचरे के रूप में एकत्र करके सोसायटी के इन.हाउस कंपोस्टिंग कक्षों में खाद बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया। प्लास्टिक के कटोरे, चम्मच, प्लेट आदि का प्रयोग नहीं किया गया। सजावट के लिए केवल फूलों और पंखुड़ियों का उपयोग किया गया।

महोत्सव के दौरान एक छोटी शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें प्राकृतिक तरीके से बनाया गया गुलाल इस्तेमाल किया गया। महा भोग के अंतिम दिन भोजन के लिए केवल स्टील की प्लेटों का उपयोग किया गया। पानी पीनेे के लिए किसी डिस्पोजल गिलासए कप या बोतल का इस्तेमाल नहीं किया गया। पानी और टिश्यू पेपर भोज में परोसे नहीं गए। सभी को अपनी पानी की बोतलें और हैंकी लाने के लिए कहा गया था।

132 परिवारों वाली इस सोसायटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कैलाश मलेना ने कहा कि हमने यह सिद्ध कर दिया है कि हम बिना किसी वेस्ट के बड़ा और भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। स्टील के प्लेट में खाना खाकर अपनी प्लेट खुद धोना एक अनूठा प्रयोग रहा।

आरडब्ल्यू के उपाध्यक्ष केबी शर्मा का कहना था कि इस भोज में खाना बिल्कुल भी वेस्ट नहीं किया गया। 200 लोगों के खाने के बाद फेंकने के लिए कोई कचरा नहीं बचा था। ईको सपोर्ट ग्रुप की सुमति विरमानी ने इस अनूठे कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यहाँ के निवासी बहुत जागरूक हैं और काफ़ी समय से ऐसा कूड़ा प्रबंधन और निस्तारण कर रहे हैं। हर त्योहार इसी प्रकार से मनाए जाने का प्रयास होना चाहिए ।

गणपति महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसडीसी फाउंडेशन के अनूप नौटियाल ने कहा कि जीरो वेस्ट वाला यह भव्य कार्यक्रम वास्तव में हम सबके लिए एक सीख है। उन्होंने कहा कि भारत एक उत्सवधर्मी देश है। हर महीने कोई न कोई त्योहार होता है। हर त्योहार पर भारी मात्रा में कचरा पैदा होता है और हम हर वर्ष त्योहारों के नाम ही कचरे का एक पहाड़ खड़ा कर देते हैं। उन्होंने कहा कि दीवाली और दशहरा जैसे पर्वों पर भी सभी को इस तरह के प्रयास करने चाहिए।

Share58SendTweet36
Previous Post

18 सितंबर से जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे मंत्री धन सिंह रावत

Next Post

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को युवा कॉग्रेस ने अनोखे तरीके से मनाया

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव

September 13, 2026
7
उत्तराखंड

हिमालय इस भारी भीड़ को झेल पाएगा?

September 13, 2026
10
उत्तराखंड

चारधाम के पर्यावरण पर गंभीर दबाव बढ़ गया है

September 13, 2026
5
उत्तराखंड

खतरे से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट स्वदेशी तकनीक तैयार!

September 13, 2026
8
उत्तराखंड

डोईवाला: खराब मौसम से चार उड़ानें डायवर्ट, कई विलंब से पहुंची

September 13, 2026
22
उत्तराखंड

बधाण की श्री नंदादेवी राजराजेश्वरी की यात्रा लोकजात यात्रा के तहत अपने 9वें पड़ाव इच्छोली पहुंची

September 13, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67734 shares
    Share 27094 Tweet 16934
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37457 shares
    Share 14983 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव

September 13, 2026

हिमालय इस भारी भीड़ को झेल पाएगा?

September 13, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.