• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

रूद्रप्रयाग में हरेला पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया,300 पौधो का किया गया रोपण

16/07/23
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
258
SHARES
323
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रिपोर्ट – सत्यपाल नेगी

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में ‘‘हरेला पर्व‘‘ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वन विभाग के तत्वाधान में जनपद स्तर पर जवाड़ी-दरमोला-रौठिया-घेंघड मार्ग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह,ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार,प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु,मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित जिला स्तरीय,अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,महिला मंगल दलों,स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।विधायक भरत सिंह चौधरी ने सभी को लोक पर्व ‘‘हरेला‘‘ की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आज मनुष्य अपनी सुख-सुविधाओं के लिए संसाधनों को बढ़ा रहा है जिससे कि प्रकृति का दोहन हो रहा है तथा वनों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सभी की जन सहभागिता से वृक्षारोपण किया जाना नितांत आवश्यक है ताकि जो जल संकट की समस्या उत्पन्न हो रही है वह समस्या उत्पन्न न होने पाए तथा आने वाली पीढ़ी को हम जल संकट से बचा सकें।इसके लिए यह जरूरी है कि जिन वृक्षों का रोपण किया जा रहा है उनके संरक्षण एवं संवर्द्धन की भी जिम्मेदारी लेनी नितांत आवश्यक है।जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि जल के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है तथा हमें अपने जल धाराओं के संरक्षण के लिए चाल खाल,खंतियों का निर्माण आदि के द्वारा करते हुए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सभी को इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है ताकि जो पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है उस समस्या के निदान के लिए सभी को वृक्षारोपण करना आवश्यक हैbतथा उनकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी जरूरी है।

प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने कहा कि जनपद में जल स्रोतों एवं जल धाराओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सरकार के निर्देशों के अनुपालन में वृहद वृक्षारोपण रोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वन मंत्री के निर्देश हैं कि वन विभाग के सभी प्रभागों में ‘‘हरेला वन‘‘ की स्थापना करते हुए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आज से शुरू होकर 15अगस्त तक जारी रहेगा जिसमें विभिन्न प्रजाति व चारापत्ती पौधों का रोपण किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद में वन विभाग एवं सभी विभागों की सहभागिता से पर्यावरण के संरक्षण एवं संर्वर्द्धन तथा जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है जो कि15 अगस्त,2023 तक किया जाएगा जिसमें 2 लाख पचास हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है,इसमें ग्राम्य विकास विभाग में मनरेगा के तहत जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए चाल खाल,खंतियों का निर्माण आदि कार्य किया जाएगा तथा इसमें सभी की जन सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।उन्होंने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधों का रोपण किया गया जिसमें आंवला,जामुन,अमरूद,दाड़िम, कचनार,अमलताश,बांस आदि पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर जवाड़ी एवं दरमोला महिला मंगल दल की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत एवं नुक्कट नाटक,कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई तथा कवि जगदंबा चमोला,ओमप्रकाश सेमवाल एवं पुरूषोत्तम भट्ट द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कविता पाठ का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का सफल संचालन कवि ओमप्रकाश सेमवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट,प्रधान ग्राम जवाड़ी पार्वती नौटियाल,दरमोला संतलाल,जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार,मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी,मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट,जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी,जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल,खंड विकास अधिकारी जखोली दिनेश मैठाणी,सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं महिला मंगल दल,क्षेत्रीय जनप्रतिधि सहित छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share103SendTweet65
Previous Post

प्रकृति की रक्षा ही हमारा स्वधर्म है : उनियाल

Next Post

उपजिलाधिकारी श्रीनगर के नेतृत्व में चलाया गया संयुक्त चेकिंग अभियान

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर

February 6, 2026
11
उत्तराखंड

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत गुप्तकाशी में लगा बहुउद्देशीय शिविर

January 17, 2026
14
उत्तराखंड

लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

November 1, 2025
16
उत्तराखंड

बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली पहुंची ओंकारेश्वर मंदिर, जयकारों से गूंज उठी केदारघाटी

October 25, 2025
14
उत्तराखंड

कपाट बंद होने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री केदारनाथ धाम पहुंचे

October 23, 2025
15
उत्तराखंड

पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ 23 अक्टूबर को बंद होंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

October 22, 2025
31

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

March 13, 2026

करोड़ों खर्च, फिर भी क्यों प्रदूषित हो रहा है जल

March 13, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.