हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
जिला चमोली के अंतर्गत विकासखंड नारायणबगड़ में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग को लेकर पिछले 8 दिनों से आंदोलित क्षेत्रीय जनता ने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के आश्वासनों के बाद अपना आंदोलन स्थगित कर दिया हैं।
दरसअल विकासखंड नारायणबगड़ की क्षेत्रीय जनता पिछले 8 दिनों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ का उच्चीकरण कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने,इस चिकित्सालय में चिकित्सकों, चिकित्सकीय स्टाफ की पर्याप्त तैनाती किए जाने एवं आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण स्थापित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलित थी। सोमवार को थराली विधायक भूपाल राम टम्टा आंदोलन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने आंदोलनकारियों से वार्ता की।इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज नेगी, विपिन परिहार आदि आंदोलनकारियों ने विधायक से नारायणबगड़ पीएचसी की समस्याओं को बताते हुए कहा कि चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों के भारी अभाव, चिकित्सकीय उपकरणों के नितांत अभाव के चलते क्षेत्र के लोगों को रोगों के उपचार के लिए भारी-भरकम धनराशि के साथ ही बेशकिमती समय गंवाने पर मजबूर होना पड़ता हैं। विधायक ने कहा कि उन्हें समस्याओं की जानकारी हैं, वें स्वयंम नारायणबगड़ सहित पूरे थराली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रयासरत हैं, विधायक ने नारायणबगड़ के पीएचसी के उच्चीकरण सहित चिकित्सालय की अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने का आश्वासन दिया इस पर आंदोलनकारियों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा करते हुए जल्द समस्याओं के निराकरण नही होने पर पुनः उग्र आंदोलन की चेतावनी के साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी।इस मौके पर भारी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे।














