• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जिलाधिकारी की देखरेख में मलारी में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

03/09/22
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
63
SHARES
79
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

प्रकाश कपरूवाण
चमोली। भारत.चीन सीमा से सटे सीमांत गांव मलारी में शनिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में अस्पताल जनता के द्वार के तहत मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर 255 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के साथ विभिन्न गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मानिसिक रोगियों का उपचार एवं दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान प्रमाण पत्र यूडीआईडी भी बनाए गए।

जिला प्रशासन की अभिवन पहल पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मल्टी स्पेशिलिटी चिकित्सा शिविर आम जनता के लिए वरदान साबित हो रहे है। दूरस्थ क्षेत्र महलचौरी व नंदासैंण के बाद शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा सीमांत गांव मलारी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कैलाशपुर, महरगांव, कोषा, नीति, बांम्पा, गमशाली, फरकिया, झेलम, जुम्मा, मलारी आदि गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 167 लोगों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 18 हड्डी रोग, 21 ईएनटी, 47 आंख, 08 बाल रोग, 35 महिला रोग, 38 दंत रोग, 40 रक्त जांच, 18 सामान्य रोग, 15 जनरल सर्जरी, 60 एचआईवी आईसीटीसी, 03 दिव्यांग प्रमाण, 01 मानसिक रोगी प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।

महिला रोग विशेषज्ञों की टीम ने 29 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए उच्च सेंटर रेफर किया। इन सभी महिलाओं को उच्च चिकित्सा सेंटर में निःशुल्क अल्ट्रासांउड कराया जाएगा। आयुष विंग के द्वारा 70, होमोपैथी के द्वारा 102 लोगो को दवा वितरण की गई। शिविर में 25 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान 35 लोगों को कोविड की बूस्टर डोज लगाई गई। शिविर में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्वावस्था, विधवा, दिब्यांग आदि सामाजिक पेंशन योजनाओं के तहत 65 आवेदनों का मौके पर ही सत्यापन किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लोगों तक आसानी से स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया गया है। जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाने के लिए रोस्टर बनाया गया है और रोस्टर के अनुसार शिविर लगाए जा रहे है। इन शिविरों में विशेषज्ञों चिकित्सकों के माध्यम से सभी रोगों की जांच की जा रही है और बीमारी से संक्रमित मिलने पर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

मलारी गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अपर जिलाधिकारी डा अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, सीएमओ/वरिष्ठ सर्जन डा राजीव शर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशषज्ञ डा उमा रानी शर्मा, वरिष्ठ फिजीशियन डा अमित जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा एमएस खाती, बाल रोग विशेषज्ञ डा मानस सक्सेना, ईएनटी सर्जन डा शिखा भट्ट, दंत चिकित्सक डा अनुराग सक्सेना, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा नवीन डिमरी, होम्योपैथिक अधिकारी डा केके उनियाल, आयुर्वेदिक अधिकारी एश के रतुडी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा वैभव नोडियाल, मानसिक रोग विशेषज डा नवीन, स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार मैनेजर उदय सिंह रावतए समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियालए प्रधान मलारी मंगल सिंह राणाए प्रधान कैलाशपूर सरितादेवी तथा क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

विदित हो कि आगामी 13 सितंबर को सलनाए 22 सितंबर को निजमुलाए 11 अक्टूबर को सितेल, 28 अक्टूबर को झिझोणी, 10 नवंबर को लोल्टी, 26 नंवबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उर्गम, 13 दिसंबर को रौता, 30 दिसंबर को सवाड, 11 जनवरी को मटई, 25 जनवरी को कुनीपार्था, 9 फरवरी को जस्यारा, 24 फरवरी को परखाल, 10 मार्च को भराडीसैंण, 20 मार्च को लोहाजंग, 28 मार्च को स्यूणबेमरू में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

Share25SendTweet16
Previous Post

भाजपा-कांग्रेस के लिए जनता सिर्फ वोट की वस्तुः उक्रांद

Next Post

कांग्रेस ने विधानसभा की जांच कमेटी का किया विरोध

Related Posts

उत्तराखंड

भागीरथी क्षेत्र में अवैज्ञानिक विकास से आपदा का खतरा

April 4, 2026
6
उत्तराखंड

बीता सालः घटनाओं ने बदली उत्तराखंड की दिशा

April 4, 2026
4
उत्तराखंड

विजयनगर साम्राज्य की राजधानी की एक झलक देने का प्रयास करती है हम्पी -उत्कर्ष से अपकर्ष तक

April 4, 2026
5
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा

April 4, 2026
5
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

April 4, 2026
6
उत्तराखंड

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : ऋतु खंडूरी भूषण

April 4, 2026
19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67667 shares
    Share 27067 Tweet 16917
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38050 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37438 shares
    Share 14975 Tweet 9360
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37326 shares
    Share 14930 Tweet 9332

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

भागीरथी क्षेत्र में अवैज्ञानिक विकास से आपदा का खतरा

April 4, 2026

बीता सालः घटनाओं ने बदली उत्तराखंड की दिशा

April 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.