यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपने 25वें स्थापना दिवस
समारोह के क्रम में मनाए जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत आज देहरादून से पुरकुल गांव तक एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्मिकों ने लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय की। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि निगम द्वारा यह साईकिल रैली कार्मिकों एवं आम जनता में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित की गई है। श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि साइकिल जैविक ईंधन के प्रयोग के बिना उपयोग होने वाला यातायात का एक सरल, लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण साधन है। यह स्वस्थ और प्रसन्न रहने का बेहतरीन व्यायाम भी है। निगम के मुख्यालय उज्ज्वल से इस साईकिल रैली को निगम के निदेशक परिचालन श्री जीएस बुदियाल तथा अधिशासी निदेशक मानव संसाधन श्री आशिष कुमार जैन ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री जीएस बुदियाल ने कहा कि निगम द्वारा कार्मिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए साइक्लिंग के साथ ही अन्य कई खेल संबंधित गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी इस रैली में प्रतिभाग किया। साईकिल रैली गढ़ी कैंट, गुच्चूपानी, भगवन्तपुर होते हुए पुरकुल पहुंची तथा वहां से वापस निगम मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के समापन समारोह में प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह द्वारा प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। रैली में यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परिचालन श्री जीएस बुदियाल, अधिशासी निदेशक श्री आशिष कुमार जैन, महाप्रबंधक श्री नीरज जैन, श्री भरत भारद्वाज, श्री राजेश कुमार, उपमहाप्रबंधक श्री सचिन डंगवाल, श्री जयपाल सिंह, श्री स्वयंभू डिमरी के साथ ही श्री अशोक कुमार वर्मा, श्री आनंद सिंह रावत, श्री जयवीर तड़ियाल, श्री सुशील नेगी, श्री विरेन्द्र नेगी, श्री विकास भद्री, श्री सुधीर चावला, श्री दिनेश भारद्वाज, श्री मनोज कश्यप, श्री रत्नेश बिष्ट सहित लगभग सत्तर कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।














