हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
राज्य सरकार के सेवा सुशासन, समर्पण के तहत आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम
के तहत विकासखंड मुख्यालय देवाल में आयोजित 3 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर के आखरी एवं तीसरे दिन 204 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
ब्लाक सभागार देवाल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन बुधवार को में फिजिशियन डॉ.ध्रुव कर्णावत ने सर्वाधिक 83 रोगियों की जांच कर उन्हें राय देते हुए दवाईयां दिलवाई,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सीमा सिंह ने 8,शल्य चिकित्सक डॉ.नीरज पिमोली ने 30, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अल्का ने 10,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाती ने 40,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश थपलियाल ने 15 के अलावा 18 गायनी की जांच की गई 13 ब्लेड सैंपल लिए गए। इस मौके पर 20 रोगियो के एक्स-रे लिए गए,59 के आभा आईडी बनाईं गई,107 का स्क्रीनिंग की गई जबकि 6 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान का पंजीकरण कराया। तीन दिवसीय स्वस्थ शिविर में 5 सौ से अधिक रोगियों ने अपनी जांचें करवा कर शिविर का लाभ उठाया।
इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.रॉबिन,ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक ललित जुयाल, आशा समन्वयक सीता परिहार,लैब टेक्नीशियन संतोष देवराड़ी, धीरज रावत, एएनएम दुर्गी जोशी, गीता, सोनू, पुष्पा,कविता
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निर्मला, पूजा, आकांक्षा, पूनम, दीक्षा, प्रियंका, सोनाली,
फार्मासिस्ट दिनेश शर्मा आदि ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के पहले दिन मंगलवार को 145 लोगों की जांच की गई थी।











