उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो/हरेंद्र बिष्ट।
थराली।
आशा कार्यकत्रियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर, तहसील मुख्यालय थराली में जुलूस निकाल
कर प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया,इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा।
पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत देवाल, थराली एवं नारायणबगड़ विकासखंडों की आशा कार्यकत्रियां देवाल तिराहे पर जमा हुए, उसके बाद उन्होंने जुलूस निकाला जो एसबीआई मार्केट, मस्जिद मार्केट,लुवर बाजार,केदाबगड होते हुए तहसील कार्यालय में पहुंचा यहां पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, उसके बाद वें यही पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने तहसील कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आशा कार्यकत्रियों को न्यूनतम अठारह हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिए जाने, उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने, दुर्घटना में मृत्यु पर 5 लाख रुपए दिए जाने, रिटायर होने पर एक मुश्त 10 लाख रुपए दिए जाने,पल्स पोलियों में 75 रूपए की जगह 200 रूपए दिए जाने सहित 9 सूत्रीय मांग पत्र भेजा। जुलुस प्रर्दशन में थराली की अध्यक्ष देवेश्वरी पुरोहित,देवाल की ज्योति बिष्ट, नारायणबगड़ की सीमा नेगी, मुन्नी बिष्ट,मुंदोली चौहान, भागीरथी देवी,जानकी देवी,रेखा देवी,लीला देवी,संजू देवी, सावित्री देवी आदि ने नेतृत्व किया।











