• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

इक्कीसवीं सदी में सड़क पर प्रसूति और बच्चे की मौत का भी कोई असर नहीं होता सरकार पर

08/12/18
in उत्तराखंड, संपादकीय
Reading Time: 1min read
124
SHARES
155
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

संपादकीय
शंकर सिंह भाटिया

देहरादून में चार दिवसीय विधानसभा सत्र संपन्न हो गया, लेकिन कुछ भी ऐसा निकलकर नहीं आया, जिससे खुश हुआ जा सकता है। सदन में वही पुराना ढर्रा प्रदर्शित होता रहा। मंत्रियों के पास सवालों के जवाब नहीं होते, मतलब कि वे तैयारी करके ही नहीं आते। इस प्रचंड बहुमत की सरकार में एक नया चलन आया है। हर सत्र में विपक्ष सुस्त दिखाई देता है, खुद सत्ता पक्ष के विधायक अपनी ही सरकार के मंत्रियों का निरूत्तर करते रहते हैं।

इस बार भी यही हुआ, बल्कि अब सरकार के अंदर विपक्ष की भूमिका ज्यादा तीखी होती चली जा रही है। स्थायी राजधनी गैरसैंण पर जो ढुलमुल रवैया पिछली सरकार का था, उससे भी अधिक टरकाने वाला रवैया इस सरकार का दिखाई देता है। गैरसैंण पर विपक्षी पार्टी औपचारिता के लिए सवाल उठाती है, सरकार का जवाब गोलमोल होता है। रस्म अदायगी के तौर पर विपक्ष सदन से वाकआउट करता है, बिल्कुल पुरानी स्क्रिप्ट इस बार भी दोहराई गई।

जब विधानसभा का सत्र चल रहा था, 6 दिसंबर को चमोली जिले के घाट के घुनी गांव निवासी मोहन सिंह अपनी 32 वर्षीय पत्नी को प्रसव के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लेकर पहुंचे। गोपेश्वार जिला अस्पताल के डाक्टरों ने जांच कर बताया कि बच्चे की धड़कन कमजोर है, इसलिए हायर सेंटर ले जाओ। न एंबुलेंस दी गई और न ही कोई चिकित्सकीय सहायता दी गई। जीएमओयू की बस में बैठाकर मोहन सिंह अपनी गर्भवती पत्नी को इसी हालत में श्रीनगर के लिए निकले, रास्ते मंे महिला की प्रसव पीढ़ा बढ़ने लगी तो वह कराहने लगी। चालक परिचालक ने उन्हें बस से नीचे उतार दिया।

सह यात्रियों ने उसकी सहायता करने के बजाय चालक परिचालक पर उन्हें बस से उतारने का ही दबाव बनाया। इस घटनाक्रम ने मानवता को पूरी तरह शर्मशार कर दिया। प्रसूता ने सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दिया और बच्चे की मौत हो गई। पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल देने वाली और मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना से सदन में माननीय उतने नहीं पसीजे, इससे अधिक चिंतित वे स्टिंगबाज पत्रकार की गिरफ्तारी से होते हुए दिखाई दिए। यह साबित करता है कि माननीयों के मन में पहाड़ की संवेदनाएं मर चुकी हैं। उन्हें इस तरह झकझोर देने वाली पहाड़ की घटनाएं हिला भी नहीं सकती।

इस दौरान केदारनाथ फिल्म भी रिलीज हुई। हाई कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने से मना किया तो जनदबाव में सरकार को इसके लिए एक कमेटी बनानी पड़ी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में कमेटी बनी। सतपाल महाराज ने साफ कह दिया कि यह फिल्म ‘‘लव जिहाद’’ को बढ़ावा देने वाली है। जिलाधिकारियों के माध्यम से उत्तराखंड के सात जिलों में इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई, अन्य जिलों में सिनेमाघर हैं ही नहीं।

इसी बीच राज्य सरकार द्वारा गठित पलायन आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट भी सरकार को सौंपी, जिसमें पलायन से सबसे अधिक प्रभावित जिले पौड़ी में पलायन की मुख्य वजह रोजगार बताया गया है। 2011 के बाद पौड़ी जिले में 25 प्रतिशत गांव और तोक मानविहीन हो गए। इस दौरान 186 गांव और तोक जनशून्य हो गए। 112 गांव और तोकों की जनसंख्या में 50 फीसदी कमी आई। इस रिपोर्ट में एक बात खुलकर सामने आई है कि पौड़ी जिला जो गढ़वाल का मंडल मुख्यालय भी है की योजनाएं सिर्फ कागजों पर ही बनी। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन हर स्तर पर चिंतनीय कमी दर्ज की गई। यह गंभीर सवाल भी सदन की चिंता का विषय नहीं बन पाया।

Tags: uttarakhand-health-system-fail
Share50SendTweet31
Previous Post

अब ई-मेल से आएगा बीएसएनएल टेलीफोन का बिल, बंद हो जाएगी बिलों की प्रिंटिंग

Next Post

बेटा बना सेना में अफसर, फौजी पिताजी और मां नें लगाये बेटे के कंधे पर सितारे..

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

March 13, 2026
10
उत्तराखंड

करोड़ों खर्च, फिर भी क्यों प्रदूषित हो रहा है जल

March 13, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में 16 मार्च को लगेगा रोजगार मेला

March 13, 2026
106
अल्मोड़ा

150 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

March 13, 2026
6
उत्तराखंड

डोईवाल: तस्कर के कब्जे से 06.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

March 13, 2026
12
उत्तराखंड

महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया गया संकल्प

March 13, 2026
16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

March 13, 2026

करोड़ों खर्च, फिर भी क्यों प्रदूषित हो रहा है जल

March 13, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.