डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। अमर शहीद विनोद भंडारी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्रीदेव सुमन चौक, जौलीग्रांट में कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों ने राहगीरों को शीतल पेयजल वितरित किया। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि 8 जुलाई 2024 को जम्मू के कठुआ में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीर शहीद विनोद भंडारी ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रप्रेम और कर्तव्य के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, विक्रम सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रौथाण, प्रदीप नेगी, आदेश पंवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











