हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली ।
श्री नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग थराली-देवाल-वाण स्टेट हाइवे संख्या 90 में चल रहे हाटमिक्स के कार्य के संपादक को लेकर देवाल के ब्लाक प्रमुख ने लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता से वार्ता की।
पिछले दिनों से थराली-वाण स्टेट हाइवे पर हाटमिक्स का कार्य किया जा रहा हैं। इसके तहत संपूर्ण देवाल बाजार क्षेत्र में भी सड़क पर किए जा रहे हाटमिक्स के कार्य की गुणवत्ता को परखने के लिए लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा देवाल पहुंचे। यहां पर देवाल प्रमुख तेजपाल रावत ने ईई से आवश्यक वार्ता की इस दौरान प्रमुख ने देवाल बाजार क्षेत्र में हाटमिक्स की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने,जल निकास के तहत नालियों की पुख्ता इंतजामात करने, सड़क के सीलन वाले क्षेत्रों में लॉकिंग टायल लगाने, सुरक्षा वालों,ब्रिस्टवालों का निर्माण किए जाने की मांग उठाई। वार्ता के दौरान अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ सम्पन्न करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नरेन्द्र बिष्ट, श्याम मिश्रा आदि ने आवश्यक सुझाव दिए।














