• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

निकाय चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निकाय चुनाव की ली महत्वपूर्ण बैठक, दिये निर्देश

05/01/25
in उत्तराखंड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
54
SHARES
67
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

कमल बिष्ट/
पौड़ी गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए।
शनिवार को आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान व मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को आवश्यकतानुसार तैनात किया जाए। इसके अलावा उन्होंने चुनाव सामग्री व मतदान दलों के सुचारू आवागमन हेतु आरटीओ को वाहनों की व्यवस्था अभी से पूर्ण करने को कहा। साथ ही उन्होंने मतगणना काउंटिंग सेंटर, स्ट्रांग रूम, बैरिकेडिंग की व्यवस्था व स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों के लिए मतदान स्थल पर अलाव की व्यवस्था, बिस्तर व खानपान की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि 80 वर्ष से ऊपर वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां पिंक बूथ व मॉडल बूथ बनने हैं उन मतदेय स्थलों को चयनित कर आवश्यक कार्यवाही पूरी करें। कहा कि नगर निकाय चुनाव में सी-विजिल के तौर पर एक मॉडल तैयार करें ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमित निगरानी रह सकेगी। इसके अलावा उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में फ्लाइंग स्कॉट टीम गठित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव कंट्रोल रूम, मीडिया मैनेजमेंट सेल, पुलिस कंट्रोल रूम बनाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में शौचालय, लाइट व पेयजल की व्यवस्था सुचारू बेहतर हो इसका विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस, आबकारी व अन्य अधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। जिससे नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जा सके। उन्होंने पुलिस व आबकारी निरीक्षकों को चुनाव के दौरान पैसा व शराब पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपीआई से किसी भी तरह की लेनदेन न हो इसके लिए आरओ अपने-अपने क्षेत्र के बैंकर्स के साथ बैठक करें।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, एएसपी अनूप काला, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उप जिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सैनी, श्रीनगर नूपुर वर्मा, लैंसडौन शालिनी मौर्य, चौबट्टाखाल अनिल चन्याल, सीओ सदर अनुज कुमार, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय अतुल भट्ट, सहकारिता अधिकारी पान सिंह राणा सहित अन्य आरओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share22SendTweet14
Previous Post

सत्ताधारी पार्टी के लिए आसान विपक्ष के लिए मुश्किल

Next Post

बेटे के जन्मदिन पर समळौ॑ण पौध रोपा

Related Posts

उत्तराखंड

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता के सच्चे सपूत

September 25, 2026
7
उत्तराखंड

अत्यन्त शुभ दिन है अनंत चतुर्दशी

September 25, 2026
6
उत्तराखंड

पीएमजीएसवाई ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

September 25, 2026
10
उत्तराखंड

लोक जात संपन्न होने के बाद नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा-थराली में 6 माह के प्रवास पर विधिविधान के साथ विराजमान हो गई

September 25, 2026
81
उत्तराखंड

डोईवाला: बहुउद्देशीय शिविर में लोगों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

September 25, 2026
21
उत्तराखंड

डोईवाला: आंगन का मिलन कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों से किया संवाद

September 25, 2026
15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67748 shares
    Share 27099 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता के सच्चे सपूत

September 25, 2026

अत्यन्त शुभ दिन है अनंत चतुर्दशी

September 25, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.