• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

राम मंदिर के बाद अब केदारनाथ-बद्रीनाथ में दान में गड़बड़ी के आरोप

07/07/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
3
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
देश के दो सबसे बड़े हिंदू तीर्थस्थलों में चढ़ावे की पारदर्शिता को लेकर उठे सवाल अब राष्ट्रीय बहस का विषय बनते जा रहे हैं। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि के कथित गबन की जांच अभी जारी ही है कि अब बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे और दान राशि की कथित हेराफेरी के आरोप सामने आए हैं।सोशल मीडिया पर वायरल आरोपों के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति गठित कर दी है। समिति का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए किसी भी आरोप को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। द्विवेदी के अनुसार, “यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमों के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”मालूम हो कि देहरादून की एक संस्था भैरव सेना ने आरोप लगाया है कि बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गिनती के दौरान दान राशि में गड़बड़ी की जा रही है। हालांकि मंदिर समिति का कहना है कि आरोप लगाने वालों ने अब तक कोई ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया है। इसके बावजूद मामले की निष्पक्ष जांच कराने का निर्णय लिया गया है ताकि किसी तरह का संदेह न रहे। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि जांच समिति उपलब्ध दस्तावेज, CCTV फुटेज और संबंधित कर्मचारियों के बयान के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की गई, लेकिन अभी तक कोई निर्णायक प्रमाण सामने नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक जिस कमरे में दान राशि की गिनती होती है, वहां पांच CCTV कैमरे लगे हुए हैं।सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया गया कि आरोपों के घेरे में आया कर्मचारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति BKTC अध्यक्ष का निजी सचिव है। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति समिति का नियमित सरकारी कर्मचारी है और पूर्व के तीन अध्यक्षों के साथ भी सचिवीय दायित्व निभा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में उसके खिलाफ कोई तथ्य सामने आते हैं तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, यदि जांच में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम, 1939 तथा सेवा नियमों के तहत विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समिति ने लोगों से अपील भी की है कि जांच पूरी होने तक अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी की यह जांच ऐसे समय शुरू हुई है जब अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच पहले से जारी है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 जून 2026 को दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है और विशेष जांच दल को जांच का दायरा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया है। विवाद बढ़ता देख  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव और ट्रस्टी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।बहरहाल, देश के बड़े मंदिर केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि करोड़ों रुपये के दान और विशाल सामाजिक विश्वास का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता का आरोप केवल प्रशासनिक मामला नहीं रह जाता, बल्कि यह श्रद्धालुओं के विश्वास और संस्थागत पारदर्शिता की परीक्षा बन जाता है। बद्रीनाथ धाम के मामले में अभी केवल आरोप लगे हैं और जांच जारी है। यदि जांच में आरोप गलत साबित होते हैं तो इससे मंदिर प्रशासन की विश्वसनीयता मजबूत होगी। वहीं यदि अनियमितता सिद्ध होती है तो यह देश के प्रमुख धार्मिक संस्थानों में दान प्रबंधन, ऑडिट प्रणाली, डिजिटल ट्रैकिंग और पारदर्शिता के नए मानकों की आवश्यकता को और रेखांकित करेगा।निभा सकती है. लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं.

Share1SendTweet1
Previous Post

अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

Next Post

हरेला उत्तराखंड का यह लोकपर्व देता है पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Related Posts

उत्तराखंड

एलीफेंट कॉरिडोर से होकर प्रस्तावित ऋषिकेश–भानियावाला फोर-लेन सड़क परियोजना को निरस्त करने की मांग; नागरिकों ने उठाए पर्यावरण, कानून और जनसुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल

July 7, 2026
3
उत्तराखंड

कांग्रेसजनों ने सिंहद्वार के समीप समक्ष मौन उपवास एवं शांतिपूर्ण धरना दिया, चढ़ावा गड़बड़ी की जांच की मांग

July 7, 2026
5
उत्तराखंड

हरेला उत्तराखंड का यह लोकपर्व देता है पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 7, 2026
3
उत्तराखंड

अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

July 7, 2026
4
उत्तराखंड

हिमालियन हॉस्पिटल जौलीग्रांट द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 11जुलाई व 25 जुलाई 2026 को

July 7, 2026
12
उत्तराखंड

तहसील दिवस में जनसमस्याओं पर प्रशासन गंभीर, कई शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

July 7, 2026
4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67712 shares
    Share 27085 Tweet 16928
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45785 shares
    Share 18314 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38066 shares
    Share 15226 Tweet 9517
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37452 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

एलीफेंट कॉरिडोर से होकर प्रस्तावित ऋषिकेश–भानियावाला फोर-लेन सड़क परियोजना को निरस्त करने की मांग; नागरिकों ने उठाए पर्यावरण, कानून और जनसुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल

July 7, 2026

कांग्रेसजनों ने सिंहद्वार के समीप समक्ष मौन उपवास एवं शांतिपूर्ण धरना दिया, चढ़ावा गड़बड़ी की जांच की मांग

July 7, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.