केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच केदारनाथ हाईवे पर रामपुर बाजार के समीप भूस्खलन का खतरा अब बेहद गंभीर रूप लेता जा रहा है. जून माह से लगातार हो रहे भूधंसाव ने अब बाजार क्षेत्र की ओर तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया है. स्थिति यह है कि हाईवे का आधे से अधिक हिस्सा भूधंसाव की चपेट में आ चुका है और सड़क के साथ जमीन लगातार खिसक रही है. यदि यही सिलसिला जारी रहा तो रामपुर बाजार के आसपास स्थित भवनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है.रामपुर बाजार के समीप लंबे समय से सक्रिय इस संवेदनशील भूस्खलन जोन में लगातार हो रहे भूधंसाव ने स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश के साथ जमीन के धंसने की रफ्तार बढ़ने से लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान हालात को देखते हुए यदि समय रहते ठोस और स्थायी उपाय नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है. केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच केदारनाथ हाईवे पर रामपुर बाजार के समीप भूस्खलन का खतरा अब बेहद गंभीर रूप लेता जा रहा है. जून माह से लगातार हो रहे भूधंसाव ने अब बाजार क्षेत्र की ओर तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया है. स्थिति यह है कि हाईवे का आधे से अधिक हिस्सा भूधंसाव की चपेट में आ चुका है और सड़क के साथ जमीन लगातार खिसक रही है. यदि यही सिलसिला जारी रहा तो रामपुर बाजार के आसपास स्थित भवनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है.रामपुर बाजार के समीप लंबे समय से सक्रिय इस संवेदनशील भूस्खलन जोन में लगातार हो रहे भूधंसाव ने स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश के साथ जमीन के धंसने की रफ्तार बढ़ने से लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान हालात को देखते हुए यदि समय रहते ठोस और स्थायी उपाय नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है. सुरक्षा दीवार धंसने के बाद बढ़ी चिंतारामपुर के इस भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में पूर्व में भी हाईवे की सुरक्षा के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार भूधंसाव की भेंट चढ़ चुकी है. राजमार्ग विभाग की कार्यदायी संस्था की ओर से सुरक्षा










