हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुय्या में कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा खेती बचाओ अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिस में वक्ताओं ने खेती के वैज्ञानिक गुरू सिखाते हुए कम मेहनत पर अधिक लाभ कमाने के टिप्स दिए।
सुय्या ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी की अध्यक्षता में आयोजित खेती बचाओ अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में सहायक कृषि अधिकारी प्राची बिष्ट ने कहा कि बदलते दौर में हमें कृषि उत्पाद के लिए वैज्ञानिक विधि से कृषि उत्पादन करने की ओर अग्रसर होना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती के साथ ही वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर कृषि उत्पाद बढ़ाया जा सकता हैं। उन्होंने जैविक खेती पर बल देते हुए कहा कि आज बाजार में जैविक खाद पदार्थों की मांग काफी अधिक है, अजैविक खाद्य पदार्थों की अपेक्षा जैविक खाद्य उत्पादों के अधिक मूल्य मिल रहें हैं। बिष्ट ने कृषि विभाग के द्वारा कृषि उत्पादों को बढ़ाने के लिए संचालित योजनाओं की भी जानकारी किसानों को दी।इस मौके पर ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि किसानों को अपनी खेती नही छोड़नी चाहिए क्यूंकि पेट के लिए भोजन बेहद जरूरी है और भोजन खेत से ही मिलेगा, उन्होंने इस मौके पर जंगली जानवरों के द्वारा खेती को पहुंचाए जा रहें नुकसान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खेती के विकास के लिए जंगली जानवरों से खेती को बचाने के कारगर उपाय किया जाना बेहद जरूरी है।इस मौके पर पूर्व प्रधान खड़क सिंह बिष्ट,कृषक हरेंद्र सिंह,मदन मोहन, नारायण सिंह , महिपाल सिंह खिल्पा देवी,कमला देवी, हिना आदि ने विचार व्यक्त किए।











