हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
बुधवार-गुरुवार की देर रात्रि हुईं भारी बारिश के कारण श्री नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग राजमार्ग संख्या 90 थराली -देवाल-वांण किलोमीटर 2 व 3 में भारी तादाद में मलवा आने के कारण करीब 7 घंटों तक यातायात के लिए अवरूद्ध रहा, इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के थराली डीविजन की अन्य सड़कों के भी अवरूद्ध होने के समाचार मिल रहें हैं।
लोक निर्माण विभाग थराली के सहायक अभियंता जेके टम्टा ने बताया कि गत रात्रि हुईं भारी बारिश के चलते राजमार्ग संख्या 90 किलोमीटर 2 में न्यायालय के पास, किमी तीन में वन विभाग के डाक बंगले के पास भारी मलवा, बोल्डरों के आने के कारण अवरूद्ध हो गया था। जिसे मशीनों के जरिए प्रातः करीब 9 बजें यातायात के लिए खोल लिया गया हैं।इस तरह थराली-कुराड़-पार्था, थराली-जूनीधार मोटर सड़कें भी जगह-जगह मलवा , बोल्डरों, पेड़ों के आने के कारण अवरूद्ध हो गयें थें जिन्हें मशीनों की मदद से यातायात के लिए खोल दिया गया हैं। उधर देवाल -सुयालकोट-खेता मोटर सड़क भी स्लाइड जोन सुयालकोट में मलवा आने के कारण अवरूद्ध हो गई है उसे खोलने के लिए मशीन लगाई गई हैं। थराली डीविजन के अंतर्गत अन्य सड़कों में भी मलवा आने के कारण सामान्य यातायात पर विपरीत प्रभाव पड़ा हैं।











