• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कोट भ्रामरी मेलाः भगवान भरोसे हो रहे भगनोल

06/09/19
in उत्तराखंड, बागेश्वर
Reading Time: 1min read
154
SHARES
193
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

बागेश्वर अर्जुन राणा गरुड़। जनपद के कत्यूर घाटी में स्तिथ माँ कोटभ्रमरी का ऐतिहासिक मन्दिर न केवल यहाँ के निवासियों का आस्था का केन्द्र विंदु है वरन यहाँ लगने वाला मेला समूचे कुमाऊँ गढ़वाल व गेवाड़ घाटी के लोगो का एक व्यापारिक मेले के रूप में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता हैं।
इस मेले में हर क्षेत्र के बुजुर्गों की एक ही इच्छा होती है कि यदि मेले में जाया जाता तो वहाँ से कुछ रिंगाल के बने घरेलू उत्पाद जैसे सूप डलिया या मोहट आदि लाये जाते और वहाँ पर अपनी रात बिताने में चार भगनोल भी सुन लिए जाते।
जहाँ एकओर आज के इस आधुनिकता के सराबोर इस युग मे स्टार नाईट व हाई फाई म्यूजिक सिस्टम ने आज की युवा पीढ़ी को अपने डिस्को के मकड़जाल में लपेट लिया है वहीँ दूसरी ओर इस मेले में आज भी डिग्गी धार के नाम से मशहूर भगनोल मैदान में रात भर दूर 2 जिलो से आये पुराने बुजुर्ग भगनोल कलाकार हमारी नई व पुरानी पीढ़ी को अपने विशिष्टता की बदौलत सम्मोहित कर पूरी रात मनोरंजन करती है।
विगत वर्षों की भांति इस वर्स भी यहाँ पर इन कलाकारों की काफी भीड़भाड़ रही । चखुटिया से आये कुछ कलाकार तो गाड़ी से डंगोली सड़क में उतरते ही आते समय मन्दिर तक अपने साजबाज चिमटा हुड़का व मंजूरों की धुन पर गाते 2 भाव विभोर होकर पहुँचे।
अब बात ये कलाकारों के रात के इनके कार्यक्रम की करे तो यहाँ सर्वप्रथम राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का जिक्र किये बिना यह अधूरा रहेगा। जिनके एकसकारात्मक प्रयास से इन कलाकारों के लिए शानदार मंच उपलब्ध हो पाया हैं। इससे पहले ये कलाकार रात भर खुले आसमान के नीचे घुप्प अंधेरे में अपनी रात गुजरने का रातभर इंतजार करते थे।
यहां आपको यह भी बताते चले कि हमारी गायकी की सांस्कृतिक परम्परा में भगनोल विधा आज प्रायः लगभग अपनी विलुप्ति के कगार पर पहुच चुकी है। इनके पुराने कलाकार अब करीब 10ः ही बच पाए है। इनमे से भी कुछ अब उम्र के तकाजे की वजह से मेला आ पाने में असमर्थ हो गए है।
अब बात इस बर्ष के भगनोल सन्ध्या की करे तो विगत वर्षो की ही तरह इस साल भी दानपुर अल्मोड़ा चौखुटिया गेवाड़ घाटी गढ़वाल सहित अनेको जगहों से ये सभी कलाकारों ने अपना जमघट लगाया था। जिनमे अकेले गेवाड़ घाटी से 3 बस भरकर ये लोग मेले में पहुँचे थे ।
लेकिन जैसे ही रात्रि 8 बजे के करीब ये बुजुर्ग कलाकार अपने मंच पर कार्यक्रम का श्री गणेश करने लगे तो इन्हें शराबियों की एक टोली द्वारा बार 2 इनके बीच मे नाचकर व्यवधान पहुचाया गया। पुनः कुछ समय बाद शुरू हुए भगनोल में एक दूसरे की टोकाटाकी पर ये सभी कलाकार काफी रुष्ट नजर आए।
इनकी नाराज़गी वहाँ पर वाजिब भी लगी जब गेवाड़ के एक बहुत बुजुर्ग कलाकार भवान राम ने बताया कि यहाँ पर हमें अपना गाना गाने में काफी डिस्टर्ब किया जा रहा है। एक अन्य गायक कुंदन सिंह ने बताया कि मेला कमेटी ने यहाँ पर मात्र दो कम वाट के बल्ब लगाकर अपनी इतिश्री कर ली हैं हमारे लिए कमेटी ने एक अदद लाउडस्पीकर लगाना भी वाजिब नही समझा है। यहाँ आपकी बताते चले कि ये कलाकार जी कुछ भी बोल रहे थे बगल में चल रही स्टार नाईट के म्यूजिक व साउंड ने इनकी आवाज पर नकेल कस रखी थी।
वहाँ मौजूद इस बदइंतजामी पर मुझे एक घरेलू कहावत याद आ रही थी कि इसे कहते है शिवजी को बताशा नही औऱ भूत को बकराघ्
वहाँ मौजूद महिला गायिका बसन्ती देवी ने बताया कि वह बहु बहुत कुछ यहाँ पर गाना चाहती है। लेकिन यहाँ हो रही अव्यवस्था के चलते उसे गाने का समय ही नही दिया जा रहा है।
वैसे मेला कमेटी के लिए आखरीआंख का एक सुझाव हैं कि भविष्य में भगनोल ग्राउंड में कमेटी अपने 2 या 4 कार्यकर्ता रखकर वहाँ पर बारी 2 से उनका कार्यक्रम एक साउंड सिस्टम लगाकर कराए तो यह विद्या अब भी काफी आगे बढ़ सकती है।
वैसे भी कोटभ्रमरी मेले की प्राचीन से जान भगनोल ही रहे हैं। लेकिन आज मेला कमेटी अपने स्टार नाईट को तो काफी हसीन व रंगीन बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही ओर बेचारे भगनोलियो को आज भी राम भरोसे ही छोड़ दिया जा रहा है। हालांकि इसवर्ष की स्टार नाईट की बात करे तो दर्शको के अनुसार इस साल स्टार कम व नाईट ही ज्यादा दिख रही थी। व उनके कार्यक्रमो के दौरान आधे से ज्यादा दर्शक पूरे मैदान में अपने मे मस्त यंत्र तत्र सर्वत्र नाचते नजर आ रहे थे जिनकी वजह से हजारों दर्शकों को स्टेज के दर्शन तक नही हो पा रहे थे।जिम काफी संख्या में महिलाओं को वापस मुड़ना पड़ रहा था। मेला कमेटी के वालंटियर्स उन्हें कन्ट्रोल कर पाने में असहजता महसूस कर रहे थे।

Share62SendTweet39
Previous Post

ब्लाक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, राइका मेहलचैरी ओवरआल चैंपियन

Next Post

नंदाष्टमी पर भक्तों ने आराध्या को ससुराल के लिए विदा किया

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या पर नहीं होगी पाबंदी

March 10, 2026
8
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

March 10, 2026
7
उत्तराखंड

राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी गैरसैंण मुख्यालय नहीं

March 10, 2026
3
उत्तराखंड

बीकेटीसी यात्रा सत्र 2026-27 को दृष्टिगत रखते हुए 121करोड़ से अधिक का अनुमानित बजट पारित

March 10, 2026
4
उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण एव कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

March 10, 2026
6
उत्तराखंड

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं लोककला की फोटो गैलरी का किया अवलोकन

March 10, 2026
9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या पर नहीं होगी पाबंदी

March 10, 2026

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

March 10, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.