कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। विधानसभा के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुरेश असवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवदयाल नेगी, पार्षद अनिल रावत, पार्षद पदमेंद्र रावत, पार्षद अनिल नेगी (डब्बू), पार्षद कुलदीप कंबोज, मोनू जैन, अरविंद बंसल, रॉबिन बंसल, सुभाष विश्वकर्मा, तिवारी, सेमवाल शामिल रहे।












