हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकासखंड थराली के अंतर्गत कुलसारी में पिंडर नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ हैं, थराली थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकाला, मृतक की पहचान विकासखंड देवाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवसारी के पूर्व सैनिक के रूप में की गई हैं।
शुक्रवार को कुलसारी झूला पुल के पास पिंडर नदी में ग्रामीणों को एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना थाना पुलिस थराली को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल कुलसारी पहुंचा जहां पर नदी के बीचोंबीच फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बहार निकाला गया। शव निकाले के बाद शव की शिनाख्त करवाईं गई, काफी देर बाद शव की पहचान विकासखंड देवाल के देवसारी गांव निवासी 59 वर्षीय गढ़वाल राइफल के पूर्व सैनिक सुदर्शन सिंह गड़िया पुत्र गोविंद सिंह गड़िया के रूप में की गई।शव की शिनाख्त होते ही पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार गुरुवार को प्रातः काल सैनिक कैंटीन थराली जाने की बात कह कर अपने ग्वालदम स्थिति आवास से निकल गए थे। जब देर सांय तक घर नही पहुंचे तो परिजनों ने पूर्व सैनिक की परिजन खोजबीन में जुटे रहें किंतु उनका कही भी सुराग नही लग पा रहा था और शुक्रवार को शव पिंडर नदी में बरामद हुआ। पूर्व सैनिक की प्रारंभिक जांच में मौत के सही कारणों का पता नही चल पा रहा हैं।














