
कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र जी की मार्मिक लीलाओं के मंचन का आयोजन किया गया। सिद्धबली मार्ग फलाहारी बाबा मंदिर के निकट बाल रामलीला मंच पर रामलीला के 36वें मंचन का उद्घाटन विधिवत पूजा अर्चना के बाद मुख्य अतिथि डॉo राजकुमार विज तथा एडवोकेट इंद्रेश भाटिया द्वारा की प्रज्वलित कर किया गया, सर्वप्रथम गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना का मंचन के साथ शुभारंभ किया गया।
जिसके बाद नट नटिनी की लीला का मंचन किया गया, जंगल में शिकार करते हुए राजा दशरथ के शब्द भेदी बाण लगने से श्रवण कुमार की मृत्यु हो जाती है, इसके पश्चात् श्रवण कुमार के माता-पिता राजा दशरथ को श्राप दे देते हैं। तदोपरांत नारद मोह लीला दिखाई गई।
वहीं श्री बाल रामलीला कमेटी द्वारा तीसरे दिन सीता स्वयंवर, जिसका मंच उदघाटन दीपक गौड़ जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, जितेंद्र वेबनी विश्व हिंदू परिषद, मनमोहन जुयाल पूर्व विभाग मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल का जन्मदिन सभी भक्तों ने धूमधाम से मनाया। रामलीला में आये सभी अतिथियों ने जय सियाराम के साथ आभार व्यक्त किया।
परशुराम लक्ष्मण संवाद में पुष्प वाटिका में श्रीराम सीता का अलौकिक मिलन, श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग, सीता स्वयंवर का आलौकिक प्रसंग का अति सुंदर अभिनय ने श्रीराम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर संजय मित्तल, संजय रावत, ओम प्रकाश भाटिया, सुशील जैन, नितिन गुप्ता, विनय भाटिया, सुरेश कुमार गोयल, घनानंद शर्मा, मीना सेमवाल, सरदार महेंद्र सिंह, सुरेश अग्रवाल, पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं पदाधिकारी, श्रद्धालु दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे।














