• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कुंभ में करोड़ों खर्च, मगर कॉलेज के पास अपना भवन तक नहीं

05/11/26
in उत्तराखंड, देहरादून, हरिद्वार
Reading Time: 1min read
1
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
अर्धकुंभ के लिए करीब 700 करोड़ से अधिक का बजट आ चुका है, जिससे सड़कें, नए भवन और सौंदर्यीकरण का काम काफी तेजी पर है. लेकिन हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र का राजकीय महाविद्यालय साल 2021 में स्थापित होने के बावजूद आज 2026 तक अपने स्थाई भवन को तरस रहा है.वर्तमान में यह कॉलेज भीमगोड़ा क्षेत्र में भूमानंद आश्रम में संचालित हो रहा है. इस महाविद्यालय में करीब 300-350 छात्र-छात्राएं टपकती टिन शेड के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं. इस महाविद्यालय में ना ढंग के कमरे हैं, ना लैब, ना लाइब्रेरी और ना ही छात्राओं के लिए साफ शौचालय है. ऊपर से बंदर-लंगूरों का खौफ बना रहता है. उन्होंने बताया कि कॉलेज में केवल स्नातक तक की पढ़ाई होने से आगे पीजी करने वाले छात्रों का भविष्य अधर में है. छात्र-छात्राओं का साफ कहना है कि जब कुंभ में करोड़ों खर्च हो रहे हैं, तो कॉलेज के लिए एक भवन क्यों नहीं? इस मामले को लेकर जब लोकल 18 की टीम ने महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान से बातचीत की तो छात्रा ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि पिछले साल ज्ञापन देने के बाद भी कॉलेज को अपनी जमीन नहीं मिली है. कॉलेज का अपना भवन नहीं होने से 300 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है और सभी विद्यार्थी टिन शेड के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं. छात्रा मुस्कान ने कहा कि कुंभ के लिए करीब 700 करोड़ का बजट आया है, लेकिन 5-6 सालों से चल रहे इस कॉलेज के लिए कुछ नहीं आया है. आश्रम परिसर में बंदर-लंगूरों का इतना आतंक है कि वे खाने-पीने की चीजों पर झपटते हैं और शिक्षकों के बाल तक खींच चुके हैं. महाविद्यालय में शौचालय के हालत बेहद ही खस्ता हाल हैं और जगह की भारी कमी के चलते बच्चे कक्षाओं में नहीं आ पाते, जिससे शिक्षक भी परेशान हैं. राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के छात्रसंघ अध्यक्ष सन्नी शर्मा बताते हैं कि उनका कॉलेज एक आश्रम के सहारे चल रहा है. पिछले साल इसी समस्या को लेकर सौंपा गया ज्ञापन आज भी धूल फांक रहा है और उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई. साल 2021 में कॉलेज की स्थापना के बाद से अब तक कॉलेज को अपनी जमीन नहीं मिल सकी है, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में है.आश्रम परिसर में मात्र 4-5 कमरे हैं जहां शिक्षक काम करते हैं और वहीं बच्चों को भी बैठना पड़ता है. छात्र संघ अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने आगे बताया कि बारिश होने पर छत से पानी टपकता है और पूरी क्लास बारिश के पानी से भीग जाती है जिससे पढ़ाई पूरी तरह ठप हो जाती है. वहीं टीन शेड में बैठने पर बंदरों के लंगूर हमलों का डर बना रहता है. यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही परिवहन, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की तो यह महाविद्यालय ग्रामीण और सामान्य वर्ग के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने में असफल हो जाएगा. ऐसे में इसके लिए समय रहते उचित कदम उठाने की जरूरत है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके. भारत को शिक्षा भी चाहिए और संस्कृति भी। आधुनिक इंफ्रास्ट्रेक्चर भी चाहिए और अपनी सभ्यतागत पहचान भी। इनमें से किसी एक को चुनना जरूरी नहीं है। एक बच्चा अच्छा स्कूल पाए, यह भी जरूरी है। एक तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालु को सुरक्षित सड़क और स्वच्छ पानी मिले, यह भी जरूरी है।
किसी गांव के बच्चे को छात्रवृत्ति मिले, यह भी जरूरी है। किसी प्राचीन सांस्कृतिक आयोजन की व्यवस्था आधुनिक बने, यह भी जरूरी है। विकास का अर्थ किसी एक आवश्यकता को दूसरी आवश्यकता के विरुद्ध खड़ा करना नहीं है।।लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं.

ShareSendTweet
Previous Post

पूरे विश्व में एकता का प्रतीक है दीपावली का त्योहार

Next Post

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को मुख्यमंत्री आवास से दिखाई हरी झंडी

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को मुख्यमंत्री आवास से दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026
1
उत्तराखंड

पूरे विश्व में एकता का प्रतीक है दीपावली का त्योहार

November 5, 2026
1
उत्तराखंड

सुप्रीम कोर्ट ने जनसंख्या में गिरावट पर चिंता जताई

November 5, 2026
1
उत्तराखंड

मोटे अनाजों को पहचान तो मिली पैदावार बढ़ाना भी एक चुनौती

November 5, 2026
2
उत्तराखंड

राजकीय इंटर कॉलेज सवाड़ के छात्र विवेक सिंह ने राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स के क्रॉस कंट्री में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

November 5, 2026
1
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38083 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37463 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37388 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को मुख्यमंत्री आवास से दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026

कुंभ में करोड़ों खर्च, मगर कॉलेज के पास अपना भवन तक नहीं

November 5, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.