• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उत्तराखंड की वो महिला जिसने रूढ़ियों की जंजीरें तोड़ी

06/10/25
in उत्तराखंड, देहरादून
15
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

‘डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला
उत्तराखंड की पत्रकारिता और समाज सुधार के इतिहास में लक्ष्मी देवी टम्टा का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. वह न केवल शिल्पकार समाज की पहली महिला स्नातक थीं, बल्कि प्रदेश की पहली महिला संपादक भी बनीं. समाज में व्याप्त असमानता और जातिवाद के खिलाफ उन्होंने अपनी कलम को हथियार बनाया और शिक्षा तथा सामाजिक समानता की मशाल जलाई.लक्ष्मी देवी टम्टा का जन्म 16 फरवरी 1912 को अल्मोड़ा जिले में हुआ. उनके पिता का नाम गुलाब राम टम्टा और माता का नाम कमला देवी था. उस दौर में जब बालिकाओं को शिक्षा का अवसर मिलना लगभग असंभव था, लक्ष्मी देवी ने इन बंधनों को तोड़ते हुए प्रारंभिक शिक्षा नंदन मिशन स्कूल, अल्मोड़ा (वर्तमान एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज) से प्राप्त की. यह उस समय किसी शिल्पकार समाज की महिला के लिए असाधारण उपलब्धि थी. 1934 में उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल कर उत्तराखंड की पहली शिल्पकार (टम्टा) समाज की महिला स्नातक होने का गौरव प्राप्त किया. इसके बाद 1936 में डी.टी. (डिप्लोमा इन टीचिंग) और विवाह के बाद मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री भी प्राप्त की. यह उस दौर में महिलाओं की शिक्षा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है. सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक ने बताया कि उनका विवाह 1931 में मदन मोहन नागर के पुत्र महिपत राय नागर से हुआ. महिपत गुजराती ब्राह्मण समाज से थे और यह विवाह अन्तर्जातीय था. उस समय इस तरह के विवाह को समाज स्वीकार नहीं करता था, लेकिन लक्ष्मी देवी ने सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देकर यह कदम उठाया. इस साहसिक निर्णय ने उन्हें प्रगतिशील और समाज सुधारक महिलाओं की श्रेणी में विशेष स्थान दिलाया. पत्रकारिता से उनका नाता उनके मामा मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की ‘समता’ पत्रिका से जुड़ा. 1935 से उन्होंने इस पत्रिका के संपादन कार्य में भागीदारी निभानी शुरू की और बाद में वह स्वयं इसकी संपादक बनीं. ‘समता’ पत्रिका के माध्यम से उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव, जातिवाद और स्त्री शिक्षा के विरोध के खिलाफ लगातार आवाज़ उठाई. उनके लेखन और विचारों ने न केवल वंचित और पिछड़े वर्गों को आवाज दी, बल्कि स्त्री शिक्षा और समान अधिकारों की अलख भी जगाई. पत्रकारिता के क्षेत्र में लक्ष्मी देवी टम्टा का योगदान ऐतिहासिक माना जाता है, क्योंकि उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर निर्भीकता से अपनी बात रखी. लक्ष्मी देवी टम्टा का जीवन संघर्ष पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने साबित किया कि साहस, शिक्षा और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी रूढ़िवादी ढांचे को बदला जा सकता है. वह न केवल उत्तराखंड की महिलाओं, बल्कि पूरे देश के वंचित वर्गों के लिए आदर्श हैं. आज भी उनकी गाथा आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, समानता और समाज सुधार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. अंततः 70 वर्ष की उम्र में ,फरवरी 1982 में पहाड़ की पहली दलित महिला सम्पादक की मृत्यु हो गई। लक्ष्मी देवी टम्टा उत्तराखंड की पहली हरिजन सम्पादक और कुमाऊं मंडल  के शिपकारों  की मजबूत आवाज थी वो। कुमाऊं हरिजन समाज की प्रकाश स्तम्भ थी। *लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं*

Share6SendTweet4
Previous Post

रहस्य आखिर कब तक मारे जाएंगे मासूम’हाथी?

Next Post

सत्तीवाला–बुल्लावाला सुसवा नदी पुल निर्माण ने पकड़ी रफ़्तार, पाइलिंग का काम शुरू

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: सड़कों पर दौड़ रहे अवैध खनन से भरे वाहन, निगरानी पर उठे सवाल

October 5, 2026
11
उत्तराखंड

डोईवाला: सेवा ज्योति यात्रा की सफलता को भाजपा ने कसी कमर

October 5, 2026
19
उत्तराखंड

ज्योत्स्ना जोशी की दो पुस्तकों ‘दादी का रेडियो’ (संस्मरण) और ‘ठहरे किनारे’ (काव्य संग्रह) का लोकार्पण

October 5, 2026
11
उत्तराखंड

डॉ. मनोज कुमार पंत ने निदेशक, अर्थ एवं संख्या के रूप में संभाला कार्यभार

October 5, 2026
11
उत्तराखंड

बासमती पर ‘सुसवा’ ने लगाया ग्रहण विदेशों में भी हैं इसके खुशबू के दीवाने

October 5, 2026
5
उत्तराखंड

उत्तराखंड के कैंची धाम ने तोड़ दिए सारे रिकार्ड, हर धर्म का रिकार्ड टूटा

October 5, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: सड़कों पर दौड़ रहे अवैध खनन से भरे वाहन, निगरानी पर उठे सवाल

October 5, 2026

डोईवाला: सेवा ज्योति यात्रा की सफलता को भाजपा ने कसी कमर

October 5, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.