• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

लखवाड़ परियोजना की समयबद्ध पूर्णता को लेकर यूजेवीएनएल प्रबंधन सख्त, साप्ताहिक लक्ष्यों के साथ होगी प्रगति की समीक्षा

लंबित डिजाइन एवं ड्रॉइंग के शीघ्र अनुमोदन, महत्वपूर्ण कार्यों की दिवसवार कार्ययोजना और सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश

18/10/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
70
SHARES
88
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना की समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय ‘उज्ज्वल’ में प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूजेवीएन लिमिटेड, परियोजना प्रबंधन परामर्शदाता टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स (टीसीई) तथा कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति, निर्धारित माइलस्टोन के सापेक्ष उपलब्धियों, कार्यों में आ रही बाधाओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना अनेक राज्यों के लिए महत्वपूर्ण है तथा उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लक्ष्य की दिशा में इसकी अहम भूमिका है। निगम प्रबंधन परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में हुई कमी को दूर करने के लिए साप्ताहिक लक्ष्य तय किए जाएंगे तथा प्रत्येक सप्ताह उनकी प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी। महत्वपूर्ण कार्यों की दिवसवार कार्ययोजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

श्री सिंह ने बताया कि बैठक में बांध, रिवर डायवर्जन, अपस्ट्रीम कॉफर डैम, शीयर जोन उपचार, एक्सेस टनल, प्रेशर शाफ्ट, पावर इंटेक तथा हाइड्रोमैकेनिकल एवं इलेक्ट्रोमैकेनिकल (HM/EM) इंटरफेस सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। परियोजना के डिजाइन एवं ड्रॉइंग को शीघ्र अंतिम रूप देने तथा लंबित ड्रॉइंग के अनुमोदन में तेजी लाने के लिए एलएंडटी को कड़े निर्देश दिए गए। कंपनी को डिजाइन संबंधी विषयों के त्वरित समाधान तथा अनुमोदन प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब रोकने के लिए अपने डिजाइन इंजीनियरों एवं संबंधित विशेषज्ञों को परियोजना स्थल पर तैनात करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि निर्माण कार्यों की गति प्रभावित न हो।

परियोजना के सिविल एवं इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल कार्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा तकनीकी बाधाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए निर्धारित माइलस्टोन के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, कार्यों के दौरान आने वाली जटिलताओं की समय रहते पहचान कर उनके निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में सुरक्षा, गुणवत्ता एवं पर्यावरणीय अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। श्री सिंह ने बताया कि कार्यस्थल पर नियंत्रित ब्लास्टिंग, मलबे के उचित निस्तारण, धूल नियंत्रण तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व आवश्यक तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने तथा श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

परियोजना के निर्माण कार्यों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियों तथा प्रशासनिक मामलों की भी समीक्षा की गई। साइट इंजीनियरों को जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आवश्यक अनुमतियों के अभाव में कार्य प्रभावित न हों।

भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से संबंधित विषयों की समीक्षा करते हुए देहरादून जनपद में मुआवजा वितरण की प्रक्रिया की सतत निगरानी करने तथा पात्र प्रभावित व्यक्तियों को नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शेष प्रशासनिक मामलों को जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारित करने पर भी बल दिया गया।

श्रमिकों से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान एलएंडटी को निर्देशित किया गया कि श्रमिकों की समस्याओं का यथासंभव परियोजना स्थल पर ही समाधान किया जाए, जिससे निर्माण कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। इसके साथ ही श्रमिकों की सुरक्षा, कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाओं तथा कार्यबल के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि परियोजना के निर्धारित लक्ष्यों एवं माइलस्टोन की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को संशोधित समय-सारिणी के अनुरूप कार्यों में तेजी लाते हुए परियोजना को निर्धारित समय पर कमीशन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परियोजना की प्रगति की नियमित एवं साप्ताहिक आधार पर समीक्षा की जाएगी तथा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष कमियों की पहचान कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना की समयबद्ध पूर्णता निगम प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह, निदेशक परिचालन श्री जीएस बुदियाल, अधिशासी निदेशक श्री राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक सिविल श्री सुजीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक विद्युत यांत्रिक श्री संजय जोशी सहित अन्य अधिकारी तथा टाटा कंसल्टेंट इंजीनियरिंग एवं लार्सन एंड टुब्रो के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share28SendTweet18
Previous Post

डोईवाला: युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

Next Post

डोईवाला: सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: दरपान बोरा ने भाजपा से की टिकट की दावेदारी

October 18, 2026
43
उत्तराखंड

डोईवाला: पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

October 18, 2026
26
उत्तराखंड

डोईवाला: सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत

October 18, 2026
52
उत्तराखंड

डोईवाला: युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

October 18, 2026
43
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

October 18, 2026
8
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

October 18, 2026
4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67752 shares
    Share 27101 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: दरपान बोरा ने भाजपा से की टिकट की दावेदारी

October 18, 2026

डोईवाला: पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

October 18, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.