डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री से कंपनी की संपत्ति अनधिकृत रूप से बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबन्धन की ओर से कोतवाल पुलिस को शिकायत देकर मामले में शामिल तीन संविदाकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अतुल कुमार त्रिपाठी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बीती 23 जुलाई की रात फैक्ट्री परिसर से ईईपीआरओएम (ईए चिप) की एक पेटी बिना अनुमति के बाहर ले जाते हुए पाया गया। इसके बाद कंपनी की ओर से मामले की आंतरिक जांच की गई। जांच में तीन संविदाकर्मियों की कथित संलिप्तता सामने आई है। जिसमें कॉन्ट्रैक्ट धर्मेंद्र सिंह और हिमांशु कुंडारी दोनों को एम/एस अल्ट्रामैक्स वेंचर तथा कॉन्ट्रैक्ट विजय थापा एम/एस ग्लोवल प्रोटेक्शन एवं एलाइड सर्विसेज शामिल है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों संविदाकर्मी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।











