
कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। लायंस क्लब डिग्निटी के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज, मटियाली के परिसर में आयोजित एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में क्षेत्र के कुल 513 लाभार्थियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ० द्वारिका प्रसाद बलोदी ने मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने संबोधन में क्लब के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के स्वास्थ्य स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होते हैं।
विशेष स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की एक समर्पित टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर जांच और अन्य सामान्य स्वास्थ्य परामर्श नि:शुल्क प्रदान किया गया।लाभार्थियों ने क्लब के इस सार्थक प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
आयोजकों ने मुख्य अतिथि डॉ० द्वारिका प्रसाद बलोदी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर में क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिनमें अध्यक्ष लायंस इंजी. अवधेश चमोली, सचिव लायंस डॉ० भीष्म सिंह, कोषाध्यक्ष लायंस हुकम सिंह नेगी, प्रोजेक्ट इंचार्ज लायंस इंजी. रोहित बत्ता और मेडिकल चेयरपर्सन लायंस डॉ० आशीष अग्रवाल व लायंस डॉ० राजकुमार विज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
आयोजित स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में जिन चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की उनमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० एस.के. खट्टर, डॉ० राजकुमार विज, डॉ० आशीष अग्रवाल, डॉ० बी.सी. काला, डॉ० अश्वनी गुप्ता, डॉ० नूतिका अग्रवाल, डॉ० भीष्म सिंह, डॉ० अमित कुकरेती, डॉ० अभिषेक गोयल, डॉ० रीता गुप्ता, डॉ० रीता बमोला काला, डॉ० शैलेन्द्र बिष्ट शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय निवासियों व स्वयंसेवकों का भी विशेष सहयोग रहा।











