• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सवाड़ से शुरू हुई शहीद सम्मान यात्रा

15/11/21
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
258
SHARES
323
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/IkKy8ppE3Gk” title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

थराली से हरेंद्र बिष्ट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक बाहुल्य सवाड़ में शहीद सम्मान यात्रा का श्री गणेश करते हुए कहा कि देहरादून में बनने वाला सैन्य धाम राज्य का पांचवां धाम होगा, जोकि आने वाले समय में अपनी बुलंदियों को छुएगा। इससे जहां सेना के प्रति राज्य के युवाओं का रूझान बढ़ेगा। वही राज्य में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होगा।

सोमवार को सैन्य बाहुल्य सवाड़ गांव में शहीद सम्मान यात्रा के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित तमाम गणमान्यों की मौजूदगी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलिअर्पित करते हुए वीर शहीद सैनिकों को श्रृद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद यात्रा के मुख्य मंच के समीप रखे गए देवाल एवं थराली के शहीद जवानों के आंगनों की मिट्टी के कलशों पर मल्यापर्ण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पूरी उत्तराखंड की भूमि वीर जवानों की भूमि है। इसमें प्रथम विश्व युद्ध से लेकर कारगिल युद्ध तक जिस तरह से सवाड़ गांव के जवानों ने अपनी शहादत दी है, वह इतिहास के पन्नों में अंकित है। कहा कि देहरादून में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है।जिसे साकार करने की शुरुआत वीरों की भूमि सवाड़ से शहीद सम्मान यात्रा के रूप में की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में पूरे देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और सैनिकों को जो सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिला एवं मिल रहा है, वह पहली बार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड राज्य 25 वर्षों का होगा तों यह राज्य केंद्र सरकार के सहयोग से पूरे देश में एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित हो चुका होगा।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सैनिक सम्मान यात्रा के शुभारंभ होने एवं देहरादून में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम स्थापित होने पर उत्तराखंड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार सैनिकों का पूरी तरह से सम्मान करते आ रही हैं और कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही सैनिकों के द्वारा 1972 से 2013 तक की जा रही वन रेंक वन पेंशन की मांग को पूरी की जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के द्वारा इसे लगातार लटकाया जाता रहा था। परंतु 2014 में मोदी ने सत्ता संभालते ही इस योजना को पूरा करते हुए 42 हजार करोड़ रुपए सेना को मुहैया करवाए। जबकि 2014 में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बजट में 500 करोड़ रुपए का प्राविधान बजट में कर एक झुनझुना थमाने भर का काम किया था।

नड्डा ने कांग्रेस नेतृत्व की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसने 2014 से पहले 20 वर्षों तक सेना के लिए किसी भी तरह के हथियार नहीं खरीदे थे। किंतु मोदी ने मेक इन इंडिया के तहत भारतीय सेना को आधुनिकतम तकनीक से लैस 36 राफेल लड़ाकू विमान, 28 अपाचे, 15 चिनुक हैलीकॉप्टरों के साथ ही सैनिकों के लिए बलेडप्रुफ जैकेटों आधुनिक हथियारों की खरीद के साथ सीमाओं तक सड़कों का जो जाल बिछाया है, वह अपने आप में एक इतिहास बताया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी मिशन एवं कांग्रेस कमीशन के सिद्धांत पर कार्य करती हैं।यही कारण है कि महाराष्ट्र में वह कमीशन के लिए अगाड़ी सरकार को चला रही हैं। अध्यक्ष नड्डा ने सैनिक परिवारों को भाजपा की ओर आकर्षित करने के प्रयासों के तहत कहा कि आज जिस तरह से पूर्व सैनिकों एवं सैन्य विधवाओं के कल्याण के लिए केंद्र सरकार के द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। वें सभी एतिहासिक हैं।इस मौके पर जहां उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दीएवही राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी देते हुए राज्य सरकार की पीठ थपथपाई।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में हर गांव के प्रत्येक तीसरे घर का बेटा सेना में कार्यरत रह कर देश सेवा में जुटा हुआ हैं। पूरे देश में सब से अधिक सैनिक उत्तराखंड के ही ऐसे में इस राज्य में सैनिक धाम बनाना उत्तराखंड के सैनिकों का एक बड़ा सम्मान है। यात्रा का शुभारंभ होने पर उन्होंने चमोली वासियों को बधाई दी।

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए राज्य के सैनिकों के द्वारा देश की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्ररेणा से ही सैनिक सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं।इस मौके पर यात्रा के संयोजक एवं राज्य के सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार ने शहीद सैनिकों के सम्मान में जिस तरह से सीमाओं पर शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों से एक व्यक्ति को राज्य सरकार में सरकारी नौकरी देने का शासनादेश जारी किया है वह कदम ऐतिहासिक हैं और सैनिकों के प्रति पूरी तरह से समर्पित आदेश हैं, जिसका आने वाले समय में सैनिकों को भारी लाभ मिलेगा।

इस मौके पर थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम, रक्षा राज्य मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोगों का सवाड़ आने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, पिंडर के पूर्व विधायक जीएल शाह, कर्णप्रयाग के अनिल नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, पूर्व राज्य मंत्री रिपूदमन सिंह रावत, प्रमुख देवाल डॉ दर्शन दानू, थराली की कविता नेगी, नारायणबगड़ के यशपाल नेगी, घाट की भारती फर्स्वाण, नगर पंचायत अध्यक्ष थराली दीपा भारती, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, कृष्णा बिष्ट, सीएम कोर्डिनेटर दलवीर दानू, सवाड़ सैन्य मेला कमेटी के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट, प्रमोद मिश्रा, जीतू बिष्ट आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। जबकि चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ वरूण चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट डॉ दीपक सेनी, सीओ धन सिंह तोमर, एसडीएम थराली सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष डीएस पंवार आदि ने प्रशासन की ओर से सीएम की अगवानी की।
झलकियां
मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पहले ही अस्थाई हैलीपेड के नजदीक पहुंचने की जद्दोजहद में भाजपाइयों एवं पुलिस के बीच हैलीपेड के बीच में काफी देरी तक गहमागहमी होती रही, जहां भाजपाई हैलीपेड के नजदीक जाने की बात करते रहे, वहीं पुलिस अधिकारी एवं जवान सुरक्षा के चलते उन्हें गेट के पास ही रहने की बात कर किसी तरह उन्हें शांत करवाया।
……….
देवाल के ब्लाक प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को मंच पर चांदी का मुकुट भेंट कर दोनों नेताओं का स्वागत किया।

………..
तय समय से करीब सवा घंटे की देरी से पहुंचे सीएम एवं अन्य अतिथियों के आने के बाद सीएम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थराली एवं देवाल ब्लाक के 45 शहीद परिजनों को ताम्रपत्र प्रदान करने थे, किंतु समय की बचत करने के उद्देश्य से चेपड़ो के शहीद अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की बेवा बिमला जोशी को प्रतीकात्मक रूप से ताम्रपत्र दिया गया।शेष शहीदों के परिजनों को कार्यक्रम के बीच में ही अन्य अतिथियों के द्वारा ताम्रपत्र देने की घोषणा से शहीद परिजनों में गुस्सा भी देखा गया।
…….
सवाड़ गांव की एक मात्र मांग सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग का वक्ताओं के द्वारा जिक्र तक नहीं किये जाने से सवाड़ गांव के ग्रामीणों में मायूसी छा गई। जबकि संचालक के द्वारा खुले मंच से इस की मांग की गई थी।

Share103SendTweet65
Previous Post

संयुक्त किसान मोर्चा ने 450 रुपये कुंतल गन्ने का रेट मांगा

Next Post

वीर शिरोमणि माधो सिंह भण्डारी की स्मृति में जखोली में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम

Related Posts

उत्तराखंड

संपूर्ण संस्कृत वाङ्मय लोक जीवन से जुड़ा है – लीलाधर जगूड़ी

March 9, 2026
4
उत्तराखंड

₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

March 9, 2026
5
उत्तराखंड

बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर सेमल

March 9, 2026
3
उत्तराखंड

उत्तराखंड का अनोखा स्कूल यहां ‘हेड हार्ट और हैंड’ पर फोकस

March 9, 2026
3
उत्तराखंड

उत्तराखंड के अनुज पंत ने किया प्रदेश का नाम रोशन

March 9, 2026
6
उत्तराखंड

डोईवाला में चार हरे सेमल के पेड़ों का कटान, लोगों में नाराजगी

March 9, 2026
78

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

संपूर्ण संस्कृत वाङ्मय लोक जीवन से जुड़ा है – लीलाधर जगूड़ी

March 9, 2026

₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

March 9, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.