हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
चार सूत्री मांगों को लेकर विकास खंड देवाल के हरमल ग्राम पंचायत के अलावा पिंडर क्षेत्र के लोगों ने उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें समस्याओं के निराकरण नही होने पर आंदोलन एवं आसन्न विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी हैं।
बुधवार को उपजिलाधिकारी थराली के कार्यालय में हरमन,चोटिंग के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गड़िया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने भेंट करते हुए उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि वर्षों से हरमल गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने की मांग करते आ रहे हैं किंतु आंदोलन, पूर्व विधानसभा चुनावों के बहिष्कार के बावजूद भी सड़क निर्माण नही हो पाया हैं आज भी ग्रामीण 7-8 किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामन करना पड़ रहा हैं,मानमती से हरमल तक पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत तों हैं किंतु निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया हैं। इसके अलावा ज्ञापन में ग्राम पंचायत हरमल में करोड़ों की लागत से हर घर,हर घर नल योजना के तहत पानी की योजना तों बनाउ गई हैं, किंतु पानी की आपूर्ति नही हो पा रही हैं, मामले की जांच की मांग की हैं, ज्ञापन में हरमन में एएनएम की नियुक्ति की मांग करते हुए कहा है कि एएनएम के नही होने से क्षेत्र में टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है,ज्ञापन में पिंडर क्षेत्र के उदयपुर,धारकुवंरपाटा, मुनियालीखेत, खेता व मेलखेत में बीएसएनएल के द्वारा मोबाइल टावर तो स्थापित कर दिए गए हैं, किंतु इन टावरों से बातचीत नही होने के कारण क्षेत्र के लोगों मोबाइल सुविधा से वंचित पड़े हुए हैं। टावरों को नियमित रूप से संचालित करने की मांग की हैं, ज्ञापन में चेतावनी दी गई हैं कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने के साथ ही आसन्न विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई हैं, सौंपें गए ज्ञापन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिम्मत सिंह रावल, हरमल के प्रधान आलम राम, पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह गड़िया,मानमती प्रधान कलावती देवी,मोपाटा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवंत सिंह कुंवर, सामाजिक कार्यकर्ता धनी राम आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं।










