हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत पुलिस ने विभिन्न मोटर सड़कों यातायात नियमों का उलंघन करने पर 5 वाहनों का चालान किया, जिससे वाहन चालकों एवं मालिकों में हड़कंप मच गया।
देवाल चौकी इंचार्ज संदीप देवरानी ने बताया कि लगातार देवाल क्षेत्र में वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उलंघन किए जाने की शिकायते मिल रही थी जिस पर पर थराली -देवाल-वांण, देवाल-सुयालको आदि सड़कों पर वाहनों की चैकिंग की गई,इस दौरान ओवर सवारी, आवश्यक कागजातों के अभाव में कुल 5 वाहनों का चलन काट गए, इसके साथ ही चालकों को चेतावनी दी गई हैं, बताया कि निकट भविष्य में भी वाहनों की नियमित चैकिंग की जाएगी, और चालानी कार्रवाई जारी रहेगी, वाहनों की चैकिंग एवं चालनी कार्रवाई के चलते वाहन चालकों एवं मालिकों में हड़कंप मच गया हैं।










