
डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने बृहस्पतिवार को रानीपोखरी डांडी घेला में विधायक निधि से 4.50 लाख रुपये और सैनिक कॉलोनी नागेर में 4.60 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों, किसानों एवं आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। जनसेवा के इसी संकल्प के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान करुणा भंडारी, बीडीसी सदस्य आयुष मल्ल, किसान मोर्चा गढ़वाल संयोजक अरुण शर्मा, सिद्धराम शाह, संजय अश्वाल, मुकेश कुमार, सुमित कुमार, कुसुम बलूनी आदि मौजूद रहे।











