• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

चमोली जिले में मॉक अभ्यास के माध्यम से आपदा राहत की तैयारियों को परखा

24/04/25
in उत्तराखंड, चमोली, जोशीमठ
90
SHARES
112
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

श्री बद्रीनाथ /चमोली, 24अप्रैल।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से गुरुवार को चमोली जिले में मॉक अभ्यास के माध्यम से आपदा राहत की तैयारियों को परखा। इस दौरान जिले के बदरीनाथ धाम में भूकंप, पागलनाला में भूस्खलन और कमेड़ा में वाहन दुर्घटना के राहत कार्यों की तैयारियों की जांच की गई। मॉक अभ्यास के दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी के साथ ही आईआरएस से जुड़े अधिकारियों ने लाइव स्ट्रीमिंग से आपदा राहत कार्यों की मॉनिटरिंग की।

चमोली के आपदा कंट्रोल रूम को सुबह करीब 10 बजे पर बदरीनाथ धाम में भूकंप आने की सूचना प्राप्त हुई। इस दौरान धाम में दर्शनों के लिए 300 लोगों दर्शन लाइन में लगे होने और 5 लोगों की बदरीनाथ मंदिर के समीप फंसे होने की जानकारी भी दी गई। जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन एवं बचाव दल ने सक्रिय होते हुए राहत बचाव कार्य शुरु किया। जिसके बाद यहां राहत और बचाव कार्य शुरु किया गया। वहीं अन्य सुरक्षित लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस दौरान धाम में विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। क्योंकि भूकंप के चलते धाम में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से करंट फैलने की संभाना बनी हुई थी। मंदिर परिसर में चलाए गए खोज और बचाव अभियान के दौरान 4 लोग घायल व 10 लोग सुरक्षित अवस्था में पाए गए। घायलों को बदरीनाथ मंदिर की सीढ़ियों के पास से आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला। जबकि 4 घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी बदरीनाथ भेजा गया। जिसके बाद राहत व बचाव दल की ओर से चलाए गए खोज और बचाव अभियान के दौरान तप्तकुंड के एक व्यक्ति क्षतिग्रस्त शेड में फंसा हुआ मिला। जिसके बाद बचाव दल की ओर से कटर की मदद से शेड को काटकर व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर सीएचसी बदरीनाथ में भर्ती करवाया गया। धाम में दोपहर तक खोज एवं बचाव अभियान संचालित किया गया। घटना में 10 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जबकि 5 गंभीर घायलों का उपचार किया गया।

इसके साथ ही बदरीनाथ हाइवे पर पागलनाला भूस्खलन क्षेत्र में राजमार्ग का 50 मीटर हिस्सा मलवा आने से क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर 250 वाहनों की दोनों ओर फंसे होने की सूचना मिली। जिस पर कंट्रोल रुम से मिली जानकारी पर तहसीलदार ज्योतिर्मठ, तहसीलदार चमोली, एनएचआईडीसीएल, पुलिस, डीडीआरएफ, जल संस्थान, पूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां एनएचआईडीसीएल ने मशीनों को मजदूरों की मदद से जहां हाईवे से मलवा हटाने का कार्य शुरु किया। वहीं पूर्ति विभाग की ओर से हाईवे पर वाहनों में बैठे तीर्थयात्रियों को पेयजल के साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। वहीं पुलिस विभाग की ओर से यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों की तैनाती की गई।

चमोली आपदा कंट्रोल रुम को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा में मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना दी गई। कॉलर ने वाहन में 20 से 22 लोगों के होने की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग, एसडीआरएफ गौचर, आईटीबीपी गौचर, डीडीआरएफ कर्णप्रयाग, मेडिकल टीम, 108 एम्बुलेंस, एनएचआईडीसीएल, परिवहन, पूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां एसडीआरएफ, आईटीबीपी ने डीडीआरएफ राहत व बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे 4 लोगों को गंभीर घायल और 18 लोगों सामान्य घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से पीएचसी गौचर लाया गया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों की ओर से एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। जिसके लिए आपदा प्रबंधन की ओर से हैली एंबुलेंस की व्यवस्था न होने पर वायु सेना से घायल को हायर सेंटर ले जाने के का अनुरोध किया गया।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर आयोजित मॉक ड्रिल अभ्यास के जरिए चमोली जनपद में आपातकालीन स्थितियों में आपदा राहत कार्यों की क्षमता और रिस्पांस टाइम का परीक्षण करना है। जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में समय से राहत कार्य कर घटना के प्रभाव को कम किया जा सके। बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। तीर्थयात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के सभी इंतजाम पूरे किए गए हैं।
चमोली आयोजित मॉक अभ्यास के दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित वर्चुअल माध्यम से आपदा राहत कार्य की मॉनिटरिंग करते रहे। जबकि अभ्यास में जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।

Share36SendTweet23
Previous Post

मानवीय संसाधनों की कमी से गाँव क्षेत्रों में जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाना किसी चुनौती से कम नही: हरीश चन्द्र अन्डोला

Next Post

पिंडर क्षेत्र में जल्द ही उप जिला चिकित्सालय की स्थापना होने की संभावना

Related Posts

उत्तराखंड

दानपुर का सदियों पुरानी आस्था का केंद्र राख

October 29, 2026
10
उत्तराखंड

रियल एस्टेट गड़बड़ी पर कसेगा शिकंजा

October 29, 2026
9
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

October 29, 2026
8
उत्तराखंड

थराली के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह नेगी की पुत्री दिव्या नेगी ने चमोली जिले के परभक्षी कीटों पर शोध कर यंग साइंटिस्ट अवार्ड जीता

October 29, 2026
266
उत्तराखंड

मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु निर्मित सुरक्षा दीवारों के लंबित भुगतान को एक माह के भीतर करने के निर्देश : ऋतु खंडूड़ी

October 29, 2026
9
उत्तराखंड

सड़क के अभाव में कंधों पर ढोई गई बीमार महिला

October 28, 2026
13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37387 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

दानपुर का सदियों पुरानी आस्था का केंद्र राख

October 29, 2026

रियल एस्टेट गड़बड़ी पर कसेगा शिकंजा

October 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.