• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उत्तराखंड में मानसून का कहर भारी बारिश के कारण बंद हुई सड़कें

09/07/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
9
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter


डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
देवभूमि उत्तराखंड में इस बार मानसून आफत बनकर आया है. बता दें, प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. पहाड़ों से चट्टानें खिसकने और मलबा आने की वजह से दर्जनों रास्ते बंद हो गए हैं. इससे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई है और आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है. उत्तराखंड में मानसून की तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई हैं. हालात को देखते हुए प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं. बदरीनाथ-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई घंटों तक बंद रहा, जबकि सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते खतरे को देखते हुए आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा भी अगले आदेश तक रोक दी गई है मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. बारिश के दौरान ज्योतिर्मठ के पगनो गांव में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गया. इससे सतेश्वर प्रसाद के मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबा घर के भीतर तक पहुंच गया. घटना के समय उनकी पत्नी सुरक्षित बाहर निकल गईं, लेकिन सतेश्वर प्रसाद मलबे के बीच फंस गए. स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से करीब आधे घंटे बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं, यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी क्षेत्र में पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण नारायण पुरी गांव निवासी संदीप सिंह के मकान को भी नुकसान पहुंचा गुलाबकोटी क्षेत्र में भारी मलबा और बड़े पत्थर आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तड़के करीब चार बजे बंद हो गया. सड़क पर लगभग 300 मीटर तक मलबा फैल जाने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया. करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद शाम लगभग साढ़े चार बजे सड़क को दोबारा खोला गया. इस दौरान बदरीनाथ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा. हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं. मार्ग खुलने के बाद प्रशासन ने पहले बदरीनाथ की ओर से लौट रहे वाहनों को सुरक्षित तरीके से ऋषिकेश की ओर रवाना किया. अधिकारियों के अनुसार गुरुवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण पगनो गांव के ऊपर स्थित पहाड़ियों में बड़ा भूस्खलन हुआ. तेज बहाव के साथ आया मलबा गांव, खेतों, रास्तों और जंगलों को नुकसान पहुंचाते हुए लगभग छह किलोमीटर नीचे गुलाबकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे तक पहुंच गया. मलबे और बड़े-बड़े पत्थरों के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा दलदल में बदल गया, जिससे पूरे दिन वाहनों की आवाजाही बंद रही लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा अगले आदेश तक रोक दी है. अब श्रद्धालुओं के लिए इनरलाइन परमिट जारी नहीं किए जाएंगे. अधिकारियों का कहना है कि धारचूला से आगे तवाघाट, मांगती और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में मानसून के दौरान भूस्खलन और बोल्डर गिरने का खतरा काफी बढ़ जाता है. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है. प्रशासन ने देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक यात्रा की योजना स्थगित रखें. लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 23 सड़कें चमोली जिले में बंद हुई हैं. इसके अलावा देहरादून में 20, टिहरी में 14, पिथौरागढ़ में 9, पौड़ी और बागेश्वर में 8-8, रुद्रप्रयाग में 6, नैनीताल में 4 और अल्मोड़ा में 3 सड़कें प्रभावित हुई हैं. सड़कों के बंद होने से गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गढ़वाल क्षेत्र में ही 10 हजार से अधिक लोगों का संपर्क प्रभावित हुआ है. लोक निर्माण विभाग के प्रमुख ने बताया कि देर शाम तक 25 सड़कों को दोबारा खोल दिया गया था, जबकि बाकी मार्गों को जल्द से जल्द चालू करने के लिए राहत और मरम्मत का कार्य लगातार जारी है राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करें. साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, इसलिए सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का के लिए कहा गया है. प्रदेश की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव दल को हाई अलर्ट पर रखा गया है.लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं.

Share4SendTweet2
Previous Post

नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल

Next Post

दान चढ़ावे की शिकायत पर उत्तराखण्ड शासन ने मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया

Related Posts

उत्तराखंड

उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल पलियाल को मिला Governor Excellence Award-2026

October 9, 2026
62
उत्तराखंड

उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

October 8, 2026
11
उत्तराखंड

उत्तराखंड में पर्यटन ही नहीं पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी ज़रूरी

October 8, 2026
6
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में कथित वसूली के आरोपों पर यात्रियों का हंगामा

October 8, 2026
12
उत्तराखंड

पहाड़ की कृषि आर्थिकी को संवार सकता है ओगल

October 8, 2026
8
उत्तराखंड

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने गुरुवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की

October 8, 2026
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37459 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल पलियाल को मिला Governor Excellence Award-2026

October 9, 2026

उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

October 8, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.